औरैया 22 सितम्बर *बारिश से गिरे तीन लोगों के कच्चे मकान*
*फफूँद,औरैया।* लगातार रुक रुक कर हो रही मूसलाधार वारिश ने लोगो का जीना दूभर कर दिया है। वही कच्चे मकानो के गिरने का सिलसिला लगातार जारी है। थाना क्षेत्र के गांव सल्हापुर में संध्या देवी पत्नी कृष्ण कुमार व नेमा देवी पत्नी वीरेंद्र कुमार का कच्चा मकान है। घर पर खाना खाकर सभी लोग सो रहे थे, तभी रात्रि मे एक दम मकान भरभरा कर गिर गया। गलीमत रही की यह सभी लोग सामने पड़े छप्पर में सो रहे थे। घर गिर जाने से गृहस्थी का सामान व जानवरो का भूसा दब गया है। वही गांव नांदपुर निवासी रामजानकी पत्नी धीरेंद्र कुमार का मकान गिर गया है। जिससे गृहस्थी का सामान दब गया है।

More Stories
कौशाम्बी 25 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 25 फ़रवरी 26*तीन दिनों से लापता व्यापारी का ट्रेन से कटा हुआ मिला शव*
कौशाम्बी 25 फ़रवरी 26*संदीपन घाट थाना प्रभारी ने होली व रमज़ान के त्यौहार के पूर्व अर्ध सैनिक बल के साथ किया क्षेत्र में फ़्लैग मार्च*