औरैया 21 मार्च *डीएम, एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर पुलिस कर्मचारियों को किया सम्मानित*
*औरैया।* पुलिस अधीक्षक कार्यालय ककोर में विधानसभा चुनाव 2022 व चुनाव मतगणना तथा होली के पर्व को सकुशल संपन्न कराने के उपलक्ष्य में भव्य भोज का आयोजन किया गया। आयोजन में जिलाधिकारी सुनील वर्मा,पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा तथा अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल समेत जनपद के समस्त अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थिति रहे। पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा जनपद के समस्त अधिकारी/ कर्मचारीगणों को होली की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई व सभी को डीएम, एसपी ने दिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । वहीं एसपी ने खुद भीजन परोस कर समस्त पुलिस कर्मचारियों को प्रेम पूर्वक भोजन कराया।

More Stories
पूर्णिया बिहार 26 अगस्त 26 *पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में गांधी शिल्प बाजार का भव्य आगाज*
पंजाब 26अगस्त 26*एएसआई रशदीप बने अबोहर के एसपी रीडर, बधाई देने वालों के तांते लगे
कौशाम्बी 26अगस्त 26*अकीदत के साथ निकला ईद मिलादुन्न नबी का जुलूस, नबी की आमद के नारों से गूंजा अझुवा*