औरैया 21 नवम्बर *ट्रेन से कटकर युवक की दर्दनाक मौत*
*अछल्दा,औरैया।* अछल्दा दिल्ली हाबडा रेल मार्ग पर शनिवार देर रात को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक अछल्दा थाने के बैसौली गांव का निवासी था। गांव के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार बैसौली गांव निवासी राहुल (19) पुत्र राज किशोर के घर गांव के पास से होकर गुजर रही रेलवे लाइन के पास ही है।
शनिवार शाम को राहुल किसी काम से अछल्दा काम से गया था। वहां से लौटकर घर आया और शौच के लिए रेलवे लाइन की ओर चला गया। राहुल रेल लाइन पर आ रही ट्रेन की आवाज नहीं सुन पाया और ट्रेन की चपेट में गया। इससे उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे थाने के एस आई हरकेश गुप्ता ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। राहुल की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

More Stories
कौशाम्बी 13 फ़रवरी 26*पूरामुफ्ती पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में छात्राओं का विदाई कार्यक्रम आयोजित*
कौशाम्बी 13 फ़रवरी 26*परेड सलामी के बाद एसपी ने आरटीसी बैरिकों विभिन्न शाखाओं,मेस,लाइन परिसर का किया निरीक्षण*
कौशाम्बी 13 फ़रवरी 26*जनसुनवाई के साथ-साथ ऑनलाइन संवाद कर समस्याओं का एसपी ने किया निस्तारण*