औरैया 21 अगस्त *प्रोजेक्ट नई किरण में दायर हुई 7 फाइलें 3 का समझौता*
*तीन दंपतियों को हंसी खुशी के वातावरण में भेजा गया*
*औरैया।* रविवार 21 अगस्त 2022 को पुलिस अधीक्षक औरैया चारू निगम के निर्देशानुसार महिला थानाध्यक्ष प्रीति सेंगर की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट नई किरण का आयोजन किया गया जिसमें आज 07 फाइलें दायर की गई व 03 परिवार को जो आपसी वैचारिक मतभेद की वजह से कुछ दिनो से अलग रह रहे थे। एक दूसरे के साथ रहने को राजी नही थे। जिसके कारण परिवार टूटने की कगार पर था। जिसे समझा बुझाकर पति-पत्नी के मध्य मन मुटाव कलह को दूर कर एक साथ रहने को राजी कर परिवार से मिलाया गया। परिवार को हंसी खुशी बिदा किया गया। नई किरण प्रोजेक्ट के अन्तर्गत बिखरे परिवारों को एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान प्रोजेक्ट नई किरण के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

More Stories
रोहतास २३ जून २०२६ * सासाराम सर्किट हाउस में भावुक पल: डीएम उदिता सिंह को दी गई विदाई, दीपक कुमार मिश्रा ने संभाली कमान | अधिकारियों ने किया स्वागत
रोहतास २३ जून २०२६ * रोहतास की मिट्टी में कुछ तो बात है। सानिया DSP, मलाइका सप्लाई इंस्पेक्टर के बाद अब हर्ष RDO। लगातार तीसरा अफसर। ये खबर तो “हैट्रिक” बन गई
रोहतास २३ जून २०२६ * “स्वच्छ डेहरी, सुंदर डेहरी” का नारा फेल: वार्ड 23 में खुले नाले, गंदगी और आवारा कुत्तों का आतंक | बच्ची की मौत के बाद भी नहीं जागा नगर परिषद