कानपुर21अगस्त*कपूरपुर गांव गैरईरादतन हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार
शिवराजपुर।गैर इरादतन हत्या के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है
मामला 17 जुलाई की रात कपूरपुर गांव का है वाद विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी होकर मारपीट कर गांव के ही रहने वाले पिता व तीन पुत्रों ने मिलकर गांव निवासी ताराचंद्र पर हमला बोलते हुए लाठी डंडों से पीट पीटकर अधमरा कर छोड़ भागे थे। घायल अवस्था में पड़े ताराचंद को परिजन शिवराजपुर सीएचसी लाकर उपचार करवाया था।
20 जुलाई की सुबह ताराचंद की अचानक फिर से तबीयत खराब होने से परिजन शिवराजपुर सीएचसी उपचार के लिए लाए थे जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर होने से कानपुर जिला अस्पताल रेफर किया था।रास्ते में ले जाते समय ताराचंद्र की मौत हो जाने से परिजनों ने सीएचसी परिसर में शव रखकर आरोपियों को पकड़ने की मांग में अड़े थे।मामले की जानकारी पाकर बिल्हौर सीओ राजेश कुमार मौके पर पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का परिजनों को आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पिता सहित तीनो पुत्रों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा पुलिस ने दर्ज कर आरोपियों की तलास जारी कर दी थी। एक आरोपी नन्हे उर्फ देवांश कटियार को पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया है।शनिवार को देर रात होने के कारण शव का दाहसंस्कार नही हो सका था रविवार सुबह पुलिस और पीएचसी सर्वोत्तम बाल की निगरानी में शव का दाहसंस्कार हुआ था।आरोपियों को पकड़ने में बिल्हौर क्षेत्रअधिकारी राजेश कुमार ने पुलिस की दो टीमें बनाई थी पुलिस ने छानबीन कर एक आरोपी नन्हे उर्फ देवांस कटियार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था थानाध्यक्ष शिवराजपुर जितेंद्र परिहार ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है अन्य आरोपियों की तलाश जारी है जल्द ही पकड़कर उनको भी सलाखों के पीछे किया जाएगा।

More Stories
भागलपुर10अगस्त26* 1.430 कि०ग्रा० गांजा के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
बाँदा10अगस्त26*डीआईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा एवं एसपी बांदा द्वारा बामदेवेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
कानपुर नगर10अगस्त26*बस अब बहुत हो चुका’,लोकतंत्र की नहीं होने देंगे हत्या, जलनिगम, नगर निगम अधिकारियों को खींच कर करवाएंगे काम,