सहायक व्यय प्रेक्षकों को दिया जायेगा प्रशिक्षण
औरैया। अपर जिला अधिकारी रेखा एस चौहान ने बताया कि 20 जनवरी को प्रातः 11 बजे प्रथम पाली में विकास भवन सभागार में सहायक व्यय प्रेक्षक, लेखाधिकारी एवं लेखा टीम का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जबकि द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से सूचनाओं के संकलन एवं एमआईएस में लगे कार्मिकों को भी प्रशिक्षित किया जायेगा। एडीम ने संबंधित कार्मिकों को प्रशिक्षण में समय से उपस्थित होने के निर्देश दिए।
[6:36 PM, 1/19/2022] Ram Prakash Sharma News: कोरोना से अनाथ हुए रश्मि व विकास को जिलाधिकारी ने की मुलाकात
औरैया। कोरोना महामारी के कारण अनाथ हुए रश्मि और विकास को जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने अपने कार्यालय पर बुलाकर उनका हालचाल जाना। उन्हें अपने बच्चों की तरह प्यार दिया। दरअसल रश्मि और विकास के माता-पिता का कोविड-19 से निधन हो चुका है। दोनों बच्चे इस समय ककोर में अपनी बुआ किरण सिंह के पास रहते हैं। बुधवार को जिलाधिकारी ने दोनों बच्चों को अपने कार्यालय ककोर मुख्यालय पर बुलाया और उनसे उनका हालचाल जाना। उनसे उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा। जिलाधिकारी ने दोनों बच्चों को दो हजार की आर्थिक सहायता भी प्रदान की और उनके बाल सेवा योजना के तहत भरण पोषण एवं संरक्षण हेतु सहायता पहुंचाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

More Stories
मुरादाबाद २८ मार्च २६ * मुरादाबाद में तत्कालीन डीआईजी पर जानलेवा हमले व बवाल में 16 दोषियों को आज सजा मिलेगी।
पूर्णिया बिहार 28 मार्च 26 *रामनवमी के अंतिम दिन पुलिस की कड़ी सुरक्षा: एसपी ने किया निरीक्षण*
मथुरा 28 मार्च 26 *क्षेत्राधिकारी गोवर्धन द्वारा पुलिस बल के साथ पैदल गश्त*