भाजपा मंडल अध्यक्ष ने जन सेवा केंद्र का किया शुभारंभ
बिधूना,औरैया। बुधवार को पेट्रोल पंप चौराहे के पास मिश्रा मार्केट में भाजपा की मंडल उपाध्यक्ष निर्मला सिंह चौहान ने एक जन सेवा केंद्र का वैदिक रीति के साथ शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पढ़े-लिखे युवा बेरोजगार अपना स्वता का रोजगार अपनाकर अपना आर्थिक और सामाजिक स्तर ऊंचा कर सकते हैं। उन्होंने कहा युवाओं को सरकारी नौकरियों के पीछे भागने से ज्यादा ध्यान अपना स्वतः का रोजगार को देना चाहिए , कहा स्वतः के रोजगार एवं कौशल विकास मिशन से युवा दूसरों को भी रोजगार दे सकते हैं। इस अवसर पर उन्होंने युवा बेरोजगारों को प्रोत्साहित करने के लिए भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का भी जिक्र किया| इस अवसर पर जनता इंटर कॉलेज रुरूगंज के प्रबंधक नीरज सिंह सेंगर, लाइन इटावी, प्रतिमा लक्ष्मी जादौन , क्म्पयूटर आपरेटर अजय तिवारी , अंशु त्रिवेदी ,अवधेश मिश्रा,नरेन्द्र पोरवाल , मेंटर पदम सिंह के अलावा जन सेवा केंद्र के संचालक अविनाश सिंह बिसेन आदि मौजूद थे। जनसेवा केन्द्र प्रभारी अविनाश सिंह ने कहा आय,जाति मूल निवास प्रमाण पत्र आदि के लिये आवेदन आदि के अलावा आन लाइन विधुत बिल जमा करने नौकरी एंव प्रशिक्षण आदि से सम्बन्धित आन लाइन पंजीकरण की सुविधायें जनसेवा केन्द्र पर मौजूद रहेंगी।

More Stories
मथुरा 17 जुलाई 26 थाना राया के ग्राम ककरेटिया के रहने वाले दो लोगों में मारपीट एवं गोलीबारी*
मथुरा 17 जुलाई 26 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी प्रभारीयो द्वारा अपने क्षेत्र में पैदल गश्त:-*
लखनऊ17जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 11 बजे की बड़ी खबरें……………….*