औरैया 19 अगस्त *आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के समापन में निकली तिरंगा यात्रा*
*तिरंगा यात्रा का आयोजन मां गायत्री शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल के द्वारा किया गया*
*दिबियापुर,औरैया।* नगर स्थित मां गायत्री शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल मे कई दिन से चल रहे आजादी के अमृत महोत्सव कार्य कार्यक्रम का समापन भव्य तिरंगा यात्रा रैली निकाल कर किया गया, जिसमे सैकड़ों की संख्या मे छात्र छात्राये, शिक्षक, शिक्षिकाए अभिभावक , कर्मचारी, प्रबंधन समिति के सदस्य आदि के लोग हाथो मे तिरंगा व पगड़ी गमछा के साथ डीजे की धुन पर भारत माता की जयघोष करते हुये नगर की सड़को से गुजरे तो हर तरफ आजादी का जोश दिखाई दिया जो नगर भ्रमण के बाद स्कूल परिसर मे राष्ट्र गीत के बाद समाप्त हुई। जिसमे आम जन मानस के साथ प्रधानाचार्य कृष्णा सिंह चौहान, अमन सिंह चौहान, मनोज व राकेश राजपूत, विशाल उपस्थित रहे। जो आजादी उत्सव विद्यालय मे एक सप्ताह से चल रहा था जिसका समापन हो गया।
More Stories
मुजफ्फरनगर 4 अक्टूबर 26 कवाल में भगवान पार्श्वनाथ की भव्य वार्षिक रथयात्रा धूमधाम से संपन्न,,,
कौशाम्बी 4अक्टूबर 26*सर्व समाज की पार्टी है राष्ट्रीय लोकदल,–इमरान हैदर रिजवी*
कौशाम्बी 4अक्टूबर 26*आराधना मिश्रा मोना के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से उत्तर प्रदेश की राजनीति में तेजी से दिखाई पड़ रहा बदलाव*