औरैया 19 अक्टूबर *रेलवे ट्रैक पर जाम में फंसे रहे राहगीर*
*कंचौसी,औरैया।* दिल्ली हावड़ा रूट पर स्थित कंचौसी रेलवे स्टेशन पर ट्रैक की मरम्मत का कार्य किया गया। रेल कर्मियों के साथ-साथ अब आधुनिक मशीनों को भी ट्रैक की मरम्मत के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके लिए ट्रैक पर मशीन द्वारा गिट्टीयों की छनाई की गई।रेलवे कर्मियों ने एक घण्टे का ब्लॉक लेकर इस कार्य को किया। जिससे दिल्ली हावड़ा रूट बुधवार को दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक ट्रेनों डाउन ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन बन्द रहा।वही ट्रैक पर हो रहे कार्य के चलते राहगीर पूर्वी क्रॉसिंग घण्टे भर जाम में फंसे रहे। इसके चलते करीब एक किलोमीटर तक सड़क के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया, जाम में स्कूल से लौट रहे स्कूली बच्चे एवम राहगीर फंसे रहे।शाम 4 बजे के बाद क्रासिंग खुल सकी।क्रासिंग खुलने के बाद राहगीरो में जल्दी निकलने की होड़ मची रही, कुछ वाहन सवार एक दूसरे से झगड़ते नजर आए। स्टेशन अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार ने बताया ट्रैक पर मशीन द्वारा कार्य के चलते समस्या रही।

More Stories
हमीरपुर२८ जून २०२६*डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म दिवस पर्व पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया
कौशाम्बी28जून26*प्रेम विवाह करने वाली बालिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत*
गोरखपुर28जून26*पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस-वे से बिजली मीटर व तार चोरी का खुलासा*