औरैया 18 सितंबर *शहर में आवारा पशुओं से यातायात प्रभावित*
*अन्ना मवेशी गौशालाओं में नहीं भेजे जाने से बढ़ रही समस्या*
*औरैया।* शहर में इन दिनों आवारा मवेशी बहुतायत संख्या में शहर के विभिन्न मार्गों पर ही नहीं हाईवे रोड पर भी स्वच्छंद विचरण करते देखे जा सकते हैं। इन आवारा मवेशियों को गौशालाओं में नहीं पहुंचाए जाने के कारण समस्याएं उत्पन्न हो रही है। आवारा मवेशी रात के समय किसानों की फसलों को चरकर नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिला प्रशासन है कि इन आवारा पशुओं पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। आवारा स्वच्छंद विचरण करने के कारण विभिन्न सड़कों पर हादसे हो जाते हैं। वही आवागमन में लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है।
आवारा मवेशी घूमने की समस्या कोई नई नहीं है। यह समस्या गौशालाओं के खुलने के बावजूद बनी हुई है। शासन व प्रशासन ने विभिन्न गौशालाओं को खुलवाया , इसके बावजूद आवारा मवेशी गौशालाओं में नहीं पहुंच सके। इसी के चलते परेशानी का सबब बने हुए हैं। औरैया शहर में दिबियापुर रोड , कानपुर रोड , इटावा रोड , जालौन रोड तथा शहरी बस्ती की गलियों व सडको पर आवारा मवेशी स्वच्छंद विचरण करते रहते हैं। जिसके चलते मार्ग दुर्घटनाओं को बल मिल रहा है। इतना ही नहीं आवारा गोवंश अधिकांशत्या रात्रि के समय शहर से बाहर खेतों की ओर निकल जाते हैं , और किसानों की बेशकीमती फसलों को चरकर नुकसान पहुंचाते हैं। जिससे क्षेत्रीय किसान हतोत्साहित हो चुका है। किसानों का कहना है कि जब शासन व प्रशासन ने गौशालाओं को खुलवाया है , तो यह आवारा मवेशी सड़कों पर क्यों घूमते रहते हैं? तथा उनकी फसलों को चौपट कर देते हैं। क्षेत्रीय किसान जगराम सिंह , अजय कुमार , सर्वेश सिंह , नंदन सिंह , दिनेश कुमार , बंटू राजपूत , छोटकन शर्मा, संतोष बाथम , बड़े दिवाकर , मुकेश पाल , श्याम सिंह पाल , सुंदर सिंह , राजू गुप्ता , उदय भान सिंह , छुन्नू सिंह , किशन सिंह , अजब सिंह , नरेश सिंह के अलावा शहर के गणमान्य , संभ्रांत , वरिष्ठ तथा बुद्धिजीवियों ने आवारा मवेशियों को गौशालाओं में पहुंचाये जाने की मांग प्रशासन से की है। जिससे मार्ग दुर्घटनाओं से बचा जा सके तथा किसानों की बेशकीमती फसलें बर्बाद होने से बच सकें।

More Stories
अबोहर पंजाब23जुलाई26*बार एसो. अबोहर ने एलएडीसी के विरोध में हड़ताल 17वें दिन में वकीलों ने भी शुरू की भूख हड़ताल,
नई दिल्ली23 जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखनऊ23जुलाई26*राजधानी लखनऊ में हज़रतगंज थाना के हाथ लगी बड़ी कामयाबी