औरैया 18 सितंबर *प्रो० गजेंद्र यादव बने समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव*
*फोटो परिचय। प्रो० गजेंद्र यादव को मनोनयन पत्र सौंपते समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश यादव*
*दिबियापुर,औरैया।* समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश के निर्देश पर व प्रदेश अध्यक्ष उत्तम पटेल की अनुमति से वीजीएम कॉलेज के प्रोफ़ेसर गजेंद्र यादव को समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा० मानसिंह यादव द्वारा प्रदेश सचिव नियुक्त गया है। शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव बनाए जाने पर जनपद के समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी है। जारी मनोनयन पत्र में समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष डा० मान सिंह यादव द्वारा उल्लेख किया गया कि समाजवादी पार्टी के प्रति इनका योगदान बहुत ही सराहनीय है और नई जिम्मेदारी मिलने के बाद ये इसे और बखूबी निभा सकेगे।प्रो यादव को बधाई देने वालों में अनवर सिंह यादव , शिवराज सिंह यादव , वीजीएम कालेज के प्राचार्य इफ्तिखार हसन सहित पूरा विद्यालय स्टाप, संजय यादव, लालमन सिंह यादव , बंटी यादव , अखिलेश शाक्य पूर्व ब्लाक प्रमुख विनय यादव , वैकुंठ यादव, प्रधान पाता संजीव यादव, मनोज दोहरे, सहित सैकड़ों लोग शामिल है।
More Stories
मुजफ्फरनगर 4 अक्टूबर 26*पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान से मिले NHM संविदा स्वास्थ्यकर्मी
मुजफ्फरनगर 4 अक्टूबर 26* दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से ₹90 हजार के कुंडल छीने, रोहाना चौकी से चंद कदम दूर हुई वारदात
प्रसार भारती के Waves OTT पर छाया हिंदी फिल्म ‘बिजली का लट्टू’ का जलवा,