औरैया 18 सितंबर *अब जिला अस्पताल के सामने भी लगने लगा जाम*
*फोटो परिचय। जिला अस्पताल के सामने लगे जाम का नजारा*
*औरैया।* शहर के सुभाष चौक पर जाम लगने की समस्या बनी रहती है। इसके अलावा संजय गेट के सामने भी जाम की समस्या आए दिन उत्पन्न हो जाती है। लेकिन अब यह समस्या और बढ़ती जा रही है। इसी के चलते जिला अस्पताल के सामने भी जाम का नजारा देखने को मिलने लगा है। शनिवार को जिला अस्पताल के सामने जाम लगने से अप- डाउन करने वाले वाहन फंसे रहे , वही बाइक व साइकिल चालक तथा पैदल चलने वाले लोग भी जाम में फस गये। अस्पताल गेट के सामने जाम लगने का कारण मुख्य रूप से यह है कि गेट के पूर्वी साइट पर एक 108 एंबुलेंस पूरे दिन रोड पर ही खड़ी रहती है। जबकि पश्चिमी ओर भी एंबुलेंस खड़ी हो जाती है। ऐसी स्थिति में जाम का लगना लाजमी ही है। इस ओर यातायात प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। जिसके कारण अस्पताल के सामने जाम की समस्या उत्पन्न होने लगी है।
स्थानीय सुभाष चौक पर जाम की समस्या आम हो चुकी है। जिससे चौराहा पर आए दिन जाम का नजारा देखा जा सकता है। इसके साथ ही स्थानीय संजय गेट के सामने भी जाम लगने की समस्या बनी हुई है। उपरोक्त दोनों स्थानों पर जाम के कारण आने जाने वाले लोगों को अपना बेशकीमती समय बर्बाद करना पड़ता है। शनिवार को 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय के सामने जाम का नजारा देखा गया। उपरोक्त स्थान पर जाम की स्थिति कभी उत्पन्न नहीं होती थी। इसी बात को लेकर अस्पताल के पास पड़ोस की दुकानदार भरत दुबे , सरफराज , श्रीकृष्ण समेत कई लोगों ने कहा कि अस्पताल के सामने जाम लगना चिंता का विषय है। आपको बताते चलें कि जिला अस्पताल के पूर्वी ओर एक 108 एंबुलेंस रोड पर ही दैनिक रूप से खड़ी रहती है। जबकि कभी कभार पश्चिमी ओर भी एंबुलेंस खड़ी हो जाती है। जिसके चलते जाम को बढ़ावा मिल रहा है। यातायात पुलिस कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जिसके चलते जिला अस्पताल के सामने जाम की नई समस्या उपजने लगी है।

More Stories
अयोध्या ४ अप्रैल २६ * इंस्पेक्टर पंकज सिंह को मिला “मोस्ट एक्टिव पुलिस मैन” सम्मान
लखीमपुर ४ अप्रैल २६ * 🏵️योगी सरकार का बड़ा कदम।
लखनऊ४अप्रैल२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर उत्तर प्रदेश की सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*