*राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर हुई बैठक*
*औरैया।* शुक्रवार को जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा की अध्यक्षता में 12 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी विकास कुमार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण औरया के सचिव दिवाकर कुमार द्वारा बीमा कम्पनी के अधिवक्ता तथा पक्षकारों के अधिवक्ता के साथ एक बैठक आहूत की गयी। बैठक में बीमा कम्पनी के अधिवकता तथा पक्षकारों के अधिवक्ता को निर्देशित किया गया कि यह अधिक से अधिक सुलह समझौते के आधार पर वादों का निस्तारण करने में अपना सहयोग प्रदान करें तथा बीमा कम्पनी अपना सहयोग प्रदान करें। बैठक में बीमा कम्पनी के अधिवक्ता सुबोध दीक्षित एडवोकेट व पक्षकार के अधिवक्ता सतीश चन्द्र राजपूत ,नरेन्द्र बाबू आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
More Stories
पूर्णिया बिहार 10 अक्टूबर26* पूर्णिया में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर संवाद कार्यक्रम, 140 किशोरियों को बांटे गए स्कूल बैग
पूर्णिया बिहार 10 अक्टूबर 26 DM अंशुल कुमार एक्शन में – कोशी स्नातक निर्वाचन को लेकर स्ट्रॉन्ग रूम का किया निरीक्षण,
कौशाम्बी 10 अक्टूबर 26**राजस्व के मामलों में सख्ती से न्याय संगत कराए निस्तारण—अमिता सिंह अपर पुलिस अधीक्षक*