औरैया 18 अप्रैल *एफसीआई ने कार्यक्रम आयोजित कर बताई सरकार की उपलब्धियां*
*औरैया।* भारतीय खाद्य निगम ने नगर के स्थानीय गेस्ट हाउस में कार्यक्रम आयोजित कर आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया। इस मौके पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। महोत्सव के आयोजन की रूपरेखा के बारे में अधिकारियों ने बताया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता राजकुमार दुबे मौजूद रहे। अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीकांत पाठक ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख राज कुमार दुबे ने कहा कि एफसीआई के माध्यम से लघु व सीमांत किसानों से खरीद व भंडारण क्षमता में वृद्धि की है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के भयावह स्थिति को देखते हुए अनवरत अनाज की उपलब्धता करने के लिए विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने युद्ध स्तर पर काम किया है। वह बधाई के पात्र हैं। कहा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की कई महत्वाकांक्षी योजनाये गरीबों के लिए काम कर रही हैं। प्रत्येक गरीब परिवारों को मुफ्त अनाज देकर प्रदेश सरकार ने जो वादा किया था वह निभाया है। कार्यक्रम को भारतीय खाद्य निगम के उप महाप्रबंधक नीलांबर सिंह, उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण के पूर्व डिप्टी मैनेजर मंजुल शुक्ला, एएमओ संजय निरंजन, जेपी भारती, श्रीमती रागनी, पवन, अजीत, रंजीत, लोकेश आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर प्रधान जीतू सेंगर, संदीप दुबे, नीशू दुबे सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

More Stories
नई दिल्ली 1 मार्च 26*T20 WC: सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
सहारनपुर 1 मार्च 26*डीआईजी अभिषेक सिंह ने देवबंद में किया फ्लैग मार्च
हरिद्वार 1 मार्च 26*सड़क सुरक्षा प्रति जागरूक करने वाले प्रोडयुसर एवं हेलमेट मैं ऑफ इंडिया से भेंट