सुरक्षाबलो ने कस्बा व गांवो में किया पैदल मार्च
कंचौसी,औरैया। चुनाव से पहले मतदाताओ को भयमुक्त होकर मतदान करने का एहसास दिलाते हुए गुरुवार को कंचौसी के आसपास बिधूना व दिबियापुर विधानसभा के गांव मधवापुर ,लछियामऊ, कंचौसी कस्बा,कंचौसी गांव ,जमौली चमरौआ आदि मे स्थानीय पुलिस के साथ सीआईएसएफ के सैकड़ो जवानो ने हर गली सड़क पर पैदल मार्च कर लोगो को भयमुक्त होकर मतदान करने का एहसास दिलाया ।जिसमे चौकी इंचार्ज अविनाश चंद्र ,सीआईएसएफ इंचार्ज केएम राजीव व पुलिस बल के जवान मौजूद रहे। वही दूसरी ओर देहात रसूलाबाद विधानसभा मे एसएसबी जवानो ने कस्बा के साथ जिसटामऊ, सडरामऊ , बान, रानेपुर आदि गांव मे रूट मार्च कर लोगो को शांति पूरण तरीके से मतदान करने का संदेश दिया।

More Stories
कानपुर नगर22अगस्त2026*बहाल किया गया या सिस्टमिक साठ गांठ हो गई*
कानपुर नगर22अगस्त26*नगर निगम में ‘फर्जी पत्नी’ बनकर 9 साल तक पेंशन का खेल, करीब 9 लाख की चपत!
देहरादून22अगस्त2026*दीपेन्द्र चौधरी बने उत्तराखंड सूचना आयोग के आयुक्त