March 18, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 17 मार्च*हाई स्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं का निष्पक्ष करें मूल्यांकन प्रतिभा होगी प्रोत्साहित*

औरैया 17 मार्च*हाई स्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं का निष्पक्ष करें मूल्यांकन प्रतिभा होगी प्रोत्साहित*

औरैया 17 मार्च*हाई स्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं का निष्पक्ष करें मूल्यांकन प्रतिभा होगी प्रोत्साहित*

फफूंद /औरैया

माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज ने वर्ष 2023 की हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 4 मार्च को नकल विहीन संपन्न कराई । परीक्षाओं का मूल्यांकन, उत्तर प्रदेश के विभिन्न मूल्यांकन केंद्रों पर दिनांक 18 मार्च से प्रारंभ हो रहा है प्रदेश की सामाजिक संस्था सोशल वेलफेयर कमेटी प्रदेश के भावी भाग्य निर्माताओं के भाग्य का मूल्यांकन निष्पक्ष होकर करें। बिना किसी प्रलोभन के आपके द्वारा किया गया मूल्यांकन प्रतिभा को पोषण करेगा। जो देश के विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा। गुरु समाज का दर्पण है। आप भावी पीढ़ी के निर्माता देश के विकास के वाहक व निष्पक्ष निर्मल मानस न्यायधीश है। आप का सही मूल्यांकन प्रतिभा को प्रोत्साहित करेगा। आपसे आशा ही नहीं वरन हमारी सोसल वेलफेयर कमेटी को पूर्ण विश्वास है । कि आप अपने इस गुरूतर दायित्व का सम्यक निर्वहन करेंगे । इन्हीं शुभकामनाओं के साथ सोशल वेलफेयर कमेटी आपके उज्जवल भविष्य की कामना करती है।

*आसिफ सिद्दीकी*

प्रदेश अध्यक्ष

*डॉ अजीत द्विवेदी*

समन्वयक

*अफजल खान*

प्रदेश उपाध्यक्ष

*अखिलेश पाल*

मीडिया प्रभारी

Taza Khabar