औरैया 17 मई *मिशन शक्ति के तहत चला एन्टी रोमियो अभियान*
*औरैया।* मंगलवार 15 मई 2022 को पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक वर्मा के निर्देशानुसार थानों की एन्टी रोमियों टीम द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र अन्तर्गत सार्वजनिक स्थानों व स्कूल/कालेजों के आस-पास एंटी रोमियो अभियान के तहत चेकिंग की गई। इस अवसर पर बिना कारण घूमने वाले लड़को /शोहदों की चेकिंग की गयी , साथ ही साथ टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कालेजों में महिला/छात्राओं से उनकी सुरक्षा के सम्बन्ध मे साइबर अपराधों से बचने व सोशल मीडिया का प्रयोग करने में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई , तथा छात्राओं को सशक्त व स्वावलंबन बनने व सशक्त करने के लिए महिला हेल्पलाइन नं0-1090,181,112, महिला अपराध की जानकारी देकर तथा उनके अधिकारो के प्रति जागरुक किया गया, तथा आने वाली कोचिंग सेंटर , बाजार , पार्क , स्टेडियम व मंदिरों आदि जगहों पर जाकर महिलाओं व लड़कियों को सुरक्षा का माहौल उपलब्ध कराया जा रहा है।

More Stories
लखनऊ13जुलाई26*आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूर्व एआरटीओ ललित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है,
कौशाम्बी13जुलाई26*दहेज लोभियों की प्रताड़ना से पीड़ित विवाहिता ने फांसी लगाकर दे दी जान*
अयोध्या13जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें