*ब्रेकिंग* ,,,,,
राजगढ़17मई*जिला अस्पताल के कैदी वार्ड से हत्या का आरोपी हुआ फरार….*
*ठाकुर हरपाल सिंह परमार*
जिला अस्पताल के कैदी वार्ड से हत्या का एक आरोपी बाथरूम की खिड़की तोड़कर फरार हो गया……जानकारी अनुसार यह आरोपी 3 माह पहले भोजपुर थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या करने के आरोप में जेल में बंद था……. लेकिन कुछ दिन पहले ही इसे बीमार होने के कारण जिला अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती करवाया गया था…… जिला अस्पताल के इस कैदी वार्ड में पुलिस का पहरा भी रहता है लेकिन बाथरूम की खिड़की के कांच तोड़कर यह आरोपी फरार हो चुका है…..आरोपी खाजू पिता शुबान खा पहले भी अन्य कई आरोपो में लिप्त रह चुका है। भागने के बाद पुलिस ने इसे राजगढ़ में खोजने की कोशिश भी की लेकिन जब नहीं मिला तो कोतवाली राजगढ़ में आईपीसी की धारा 224 के तहत अभिरक्षा से भागने का मामला दर्ज कर लिया है। अस्पताल प्रबंधन की सबसे बड़ी नाकामी यह है कि गंभीर मामलों के आरोपियों को यहां पर भर्ती तो किया जाता है लेकिन किसी भी प्रकार का कोई सीसीटीवी कैमरा यहां नहीं लगा हुआ है।
बाइट -उमेश यादव, थाना प्रभारी
राजगढ़ रिपोर्टर??

More Stories
सुल्तानपुर12जुलाई26*बल्दीराय में जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया की तहसील इकाई का गठन,
जयपुर12जुलाई26*राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से आयोजित सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा रविवार (12 जुलाई) से शुरू हुई_।*
नई दिल्ली12जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे….*