औरैया 16 मार्च *समर्थकों से मिलने फफूंद पहुँची भाजपा की नवनिर्वाचित विधायका का हुआ ज़ोरदार स्वागत*
*फफूंद में अपने समर्थक ज़ुबैर खान के यहाँ पहुँची गुड़िया कठेरिया,*उनके आवास पर बधाई देने पहुँचे अनेकों समर्थक*
*नवनिर्वाचित विधायक ने अपनी जीत पर जनता का जताया आभार, कहा,बिना भेदभाव से खुला रहेगा जनता के लिए मेरा दरवार*
*फफूंद,औरैया।* जनपद की सदर विधानसभा सीट पर भारी बहुमत से जीत हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी की नवनिर्वाचित विधायक गुड़िया कठेरिया जनपद के फफूंद स्थित अपने समर्थक ज़ुबैर खान के यहाँ देर शाम उनके आवास पर पहुँची जहाँ उनके स्वागत में पहले से उपस्थित नौजवानों व महिलाओं ने फूल माला पहनाकर उनका ज़ोरदार स्वागत किया, वहीं उन्होंने लोगों का आभार व्यक्त करते हुए अपनी जीत की खुशी का इज़हार किया। आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की औरैया विधानसभा सीट की प्रत्याशी गुड़िया कठेरिया ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी जितेंद्र कुमार दोहरे को इक्कीस हजार चार सौ नवासी मतों से हराकर भारी जीत हासिल की, जो जनपद की तीनों विधानसभा सीट मे से सबसे बड़ी जीत है। इस दौरान उन्होंने अपने समर्थकों को सम्बोधित करते हुए क्षेत्र के हर सम्भव विकास की बात कही और कहा कि जनता के लिए मेरा दरबार बिना किसी भेदभाव के हमेशा खुला रहेगा। वहीं अपनी जीत को लेकर सभी जाति का वोट मिलने की बात कही और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यही कहा है कि सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास।

More Stories
लखनऊ 27 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*एयरपोर्ट मार्ग में उखाड़े गए हैंडपंपों को स्थापित करने के लिए दी गई करोड़ों की धनराशि गबन कर गए अफसर*
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के चिकित्साधिकारियों के साथ उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने की बैठक*