औरैया 15 दिसम्बर *आज निकलेगी दिबियापुर में भव्य तिरंगा यात्रा*
*दिबियापुर,औरैया।* जनपद के दिबियापुर कस्बे में भारतीय स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव आयोजन समिति द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। अमृत महोत्सव संचालन समिति के सदस्य रविशंकर ने बताया कि यह यात्रा बेला रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर से 12 बजे प्रारम्भ होगी जो फफूंद चौराहे से होती हुई थाना रोड होकर नारायणी मंडपम में पहुचेगी। जहां यात्रा का समापन होगा। उन्होंने क्षेत्रीय नागरिकों से यात्रा में बढ़ चढ़कर शामिल होने की अपील की। यात्रा की तैयारी को लेकर संचालन समिति और आयोजन समिति की बैठक होटल राघव पैलेस में हुई। बैठक में तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान यात्रा से संबंधित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी गई। तिरंगा यात्रा में नगर के कई विद्यालयों के छात्र और कई गणमान्य नागरिक भी शामिल होंगे। बैठक में रणवीर सिंह, दीपक, नरेश भदौरिया, राघव मिश्रा, राघवेंद्र शुक्ला , हरिश्चंद्र पोरवाल, रवि शर्मा, रामिकशोर, मानवेन्द्र सिंह, मयंक यादव,आकाश सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

More Stories
कानपुर देहात 12अगस्त26*रनिया में ओवरब्रिज को लेकर आक्रोश! विधायक से लोगों ने पूछे सवाल
बांदा 12 अगस्त 26*कृषि उन्नति में युवा कृषि स्नातकों की महत्वपूर्ण भूमिका*
बांदा 12 अगस्त 26*सेंट मैरी स्कूल की छुट्टी में सड़क बन जाती है ‘पार्किंग जोन’, जाम में फंसते हैं बच्चे और एंबुलेंस*