March 28, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 15 जनवरी *सपा नेत्री डिंपल यादव का जन्मदिन सपाइयों ने धूमधाम से मनाया*

औरैया 15 जनवरी *सपा नेत्री डिंपल यादव का जन्मदिन सपाइयों ने धूमधाम से मनाया*

औरैया 15 जनवरी *सपा नेत्री डिंपल यादव का जन्मदिन सपाइयों ने धूमधाम से मनाया*

*बिधूना,औरैया।* प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की धर्मपत्नी एवं पूर्व सांसद डिंपल यादव का जन्म दिवस शनिवार को गजेंद्र सिंह पब्लिक डिग्री कॉलेज में आयोजित समारोह में केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजिका एवं सपा महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव रचना सिंह ने डिंपल यादव के दीर्घायु होने की कामना करते हुए कहा कि सपा नेत्री डिंपल यादव द्वारा समतामूलक समाज की स्थापना के लिए संघर्ष करते हुए महिलाओं के उत्थान में अहम भूमिका निभाई गई है। उन्होंने विधानसभा चुनाव में सपा सरकार बनाने का पार्टी कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाते हुए सपा की नीतियों का प्रचार प्रसार करने का आवाहन किया। इस मौके पर शिवनारायण यादव बबलू कीर्तिवर्धन सिंह सेंगर अंबार सिद्दीकी वरुण यादव सनी चक्रवर्ती अशोक सेंगर अवनीश बाथम राजपाल सिंह भदौरिया आदि प्रमुख सपा नेता मौजूद थे।