March 28, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 15 जनवरी ब्रेकिंग न्यूज़ upaajtak से

औरैया 15 जनवरी ब्रेकिंग न्यूज़ upaajtak से

[1/15, 5:38 PM] Ram Prakash Upaajtak: *कोई डराये धमकाये तो तुरंत करें सी विजिल एप पर करें शिकायत*

*सी विजिल एप शिकायत आने पर 100 मिनट के अंदर होगी कार्रवाई*

*औरैया। 15 जनवरी, 2022*  विधानसभा चुनाव की तिथियों के ऐलान के साथ पूरे जनपद में आदर्श आचार संहिता के तहत कई तरह की पाबंदियां लगा दी हैं। आचार संहिता का पालन कराने के लिए पुलिस-प्रशासनिक अफसरों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन भी पूरी शिद्दत से आचार संहिता का पालन कराने में जुटा है। इसके बाद भी कहीं आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा तो कोई भी शिकायत दर्ज करा सकता है। आयोग ने हेल्पलाइन नंबर के साथ सी-विजिल एप से भी शिकायत करने की सहूलियत मुहैया कराई है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करके इसका उपयोग किया जा सकता है। जनपद में विधानसभा चुनाव पूरी पारदर्शिता के साथ कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। कहीं भी नियमों का उल्लंघन की शिकायत पर जल्द से जल्द निस्तारण की व्यवस्था की गई है। सी-विजिल एप पर शिकायत करने पर 100 मिनट के अंदर इसका निपटारा होगा। यही नहीं, चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी शिकायत करने वाली पहचान पूरी तरह से गोपनीय रहेगी।
इस एप के जरिए आचार संहिता के पालन की निगरानी आयोग ने लोगों ने के हाथों में सौंप दी है। इसलिए चुनाव के दौरान विवादित या भड़काऊ भाषण के साथ आचार संहिता उल्लंघन की शिकायतें लोग बेखौफ होकर कर सकते हैं। सी-विजिल एप को किसी भी एंड्रॉयड मोबाइल पर बहुत ही सरलता के साथ डाउनलोड किया जा सकता है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रेखा एस चौहान ने बताया कि आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन कराने में यह एप काफी कारगर साबित होगा। इसके लिए आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित वीडियो क्लिप अपलोड की जा सकेगी। सी-विजिल एप पर शिकायतें सीधे संबंधित अधिकारियों के पास जाएगी और उन्हें अनिवार्य रूप से इस पर कार्रवाई करनी होगी।उप जिला निर्वाचन अधिकारी रेखा एस चौहान ने सभी जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में यदि कोई प्रत्याशी या उसका कोई समर्थक मतदाताओं को प्रलोभन देता है उन्हें डराता है या धमकाता है तो आप लोग सी विजिल एप के माध्यम से उसका ऑडियो, वीडियो या फोटो खींच कर शिकायत दर्ज कराएं। 100 मिनट के अंदर उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी नागरिक इस सी विजिल एप का अधिक से अधिक उपयोग कर विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने में अपनी भूमिका निभाएं।
[1/15, 5:58 PM] Ram Prakash Upaajtak: *कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला,मुकदमा दर्ज*

*अजीतमल,औरैया।* कोतवाली क्षेत्र के गौहानी कला निवासी सुधीर त्रिपाठी पुत्र कृष्ण बिहारी ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है कि मेरे भाई शिव शंकर को खेत के विवाद को लेकर मेरे गाँव के निवासी महावीर पुत्र भूरे लाल व वेदपाल पुत्र बदलू केवट दोनों लोग एक राय होकर आए और मेरे भाई को गाली देने लगे जब गाली देने से मना किया तो साथ मे लेकर आये कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करके घायल कर दिया।कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
[1/15, 5:58 PM] Ram Prakash Upaajtak: *दुकान तोड़कर सामना नष्ट करने का लगाया आरोप, मुकदमा*

*मुरादगंज में 3 जनबरी की रात्रि में जेसीबी से तोड़ी गई थी दुकाने*

*अजीतमल,औरैया।* कोतवली क्षेत्र के कस्बा मुरादगंज में 03 जनवरी की रात्रि में जेसीबी के माध्यम से दुकाने तोड़ दी गई थी। जिसका 12 दिन बाद कोतवली पुलिस ने कप्तान के आदेश पर एक दुकानदार की तहरीर पर 06 नामदर्ज सहित 10 अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है ।
कोतवली क्षेत्र के ग्राम सेगनपुठठा निवासी शैलेन्द्र कुमार पुत्र मुन्नीलाल ने पुलिस कप्तान औरैया को एक प्रथनपत्र दिया था जिसमे उसने बताया था कि उसकी जिलापंचायत इंटर कॉलेज के सामने एक दुकान है जो गाता संख्या 48 पर बनी हुई है उसकी दुकान से लगी हुई और दुकान भी है। जिसमे दो दुकान सुशील कुमार, ओ एक एक दुकान अमित कुमार व ज्ञान सिंह की है। आलोक उर्फ मोनू अवस्थी पुत्र जयनारायण अवस्थी निवासी मुरादगंज का दुकानों के पीछे एक अहाता है जो बाउंड्रीवाल युक्त है लेकिन आलोक ओर उनके परिवारी जन उक्त बाउंड्रीवाल को तोड़कर दुकानों को अपने कब्जे में लेना चाहते है जिसका मुकदमा न्यायालय सिविल जज (सीनियर डिवीजन ) में वाद संख्या 152/2020 चल रहा है जिसमे विपक्षीगण हाज़िर होकर अपना जबाब भी लगा चुके है। उक्त आलोक उर्फ मोनू अवस्थी प्रभावसाली व्यक्तियों से मिलकर कब्जा करना चाहते है जसके चलते दिनांक 22 अक्टूबर 20 को धमकी भी दी थी कि अगर बिरोध किया तो जान से मार देंगे जिस संबंध में उसने जिलाधिकारी को एक प्रथनपत्र भी दिया था। 03 जनवरी की रात्रि ढाई बजे पड़ोसी दुकानदार सुशील कुमार ने बताया कि अपनी दुकान पर आलोक उर्फ मोनू अवस्थी उसकी बहन पूनम, पूनम के पति नृपेंद्र, आलोक के ससुर मकसूदन बंदूकों से लैस है। उनके साथ एक जेसीबी मसीन है जो दुकानों को तोड़ रही है जब उसने सुशील के साथ जाकर मोके पर देखा तो उक्त लोग दस अज्ञात व्यक्तियों के साथ जेसीबी से दुकानों को तोड़ रहे है ओर समान को क्षतिग्रस्त कर रहे है। बताया कि उसकी मोबाइल की तथा पड़ोस की पत्तल दोना, जनरल स्टोर एव टेलरिंग की दुकान को तोड़कर छतिग्रस्त कर दिया गया है जिसमे 15 से 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। कोतवली पुलिस ने कप्तान के आदेश पर तहरीर के आधार पर आलोक उर्फ मोनू अवस्थी पुत्र जय नारायण निवासी मुरादगंज बहन पूनम व उसके पति निर्पेन्द्र निवासी अजीतमल, ससुर मकसूदन शुक्ल पुत्र ब्रजकिशोर, संजय, रिकू पुत्रगण ब्रम्हदत्त निवासी मुरादगंज सहित 10 अज्ञात लोगो के खिलाफ धारा 147, 427, 506 आईपीसी में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवली प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि कप्तान के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है जांच कर कार्यवाही की जाएगी।
[1/15, 5:58 PM] Ram Prakash Upaajtak: *फर्जी आधार कार्ड बना रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार करके भेजा जेल*

*थाना क्षेत्र के गांव तरई से एक घर के पास से किया गिरफ्तार*

*फफूंद,औरैया।* फफूंद पुलिस ने क्राइम ब्रांच की मदद से फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से आधार कार्ड बनाने की मशीन लेपटॉप व अन्य उपकरण बरामद किए हैं। मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
फफूंद थाने के थानाध्यक्ष जितेंद्र सिह ने बताया कि शनिवार को मुखबिर की सूचना पर तरई गांव में स्थित शनि उर्फ चौधरी पुत्र अरुण कुमार दोहरे के अपने घर पर फर्जी तरीके से आधार कार्ड बना रहा है। सूचना पर क्राइम ब्रांच के इस्पेक्टर सत्य प्रकाश व कस्बा चौकी इंचार्ज सुधीर भरद्वाज अपनी टीम के साथ मे गांव में पहुचे जहां पर मुखबिर के बताए स्थान पर पहुच कर के फर्जी तरीके से आधार कार्ड बना रहे। शनि उर्फ चैधरी पुत्र अरुण कुमार दोहरे निवासी गांव तरई थाना फफूंद व परमात्मा भगत पुत्र राजेन्द्र भगत निवासी राजनपुर थाना महेशी जनपद सहरसा बिहार को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से दो लेपटॉप, दो फिंगरप्रिंट स्कैनर, एक डवेल आइरिश स्केनर, एक प्रिंटर,एक बेब कैमरा, तीन पेंड्राइब,दो एंड्राइड मोबाइल,लेमिनेशन पैकेट, रबर स्टाम्प मुहर,470 रुपये चार्जर, ए4 साइज पेपर व केबिल बरामद की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सभी लोगो को जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि यह लोग फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनाते है।
[1/15, 5:58 PM] Ram Prakash Upaajtak: *अंग्रेजी शराब सहित किया गिरप्तार*

*अजीतमल,औरैया।* आदर्श चुनाव आचार सहिंता के लगने के बाद पुलिस कप्तान के आदेश पर चलाये जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत कोतवली की अनंतराम चौकी प्रभारी अरविंद तरार ने सुबह सवेरे गस्त के दौरान टोल प्लाजा से पहले कोल्ड स्टोर के सामने हाइवे पर एक पेटी लेकर बस का इंतजार कर रहे एक युवक को गिरप्तार कर लिया जिसके पास पेटी में 11 अंग्रेजी शराब की बोतल बरामद हुई पकड़े गए युवक ने अपना नाम पवन दीप छाबड़ा पुत्र खुशवीर सिंह छाबड़ा निवासी 111/144 अशोक नगर थाना नसीराबाद जनपद कानपुर बताया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि यह किसी कार से आया था, और कार में सवार कही और चले गये, जिसके चलते यह घर बापिस जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। उस कार एवं कार सवारों की तलाश की जा रही है। पकड़े गए युवक के खिलाफ आबकारी अधनियम पंजीकृत कर कार्यवाही की गई है।