औरैया 14 सितंबर *जिले में बुढ़वामंगल पर संकट मोचन हनुमान की हुई आराधना*
*फोटो परिचय। गुमटी मोहाल स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर, संकट हरण मंदिर , बड़े हनुमान मंदिर व पंचमुखी हनुमान मंदिर का नजारा*
*औरैया।* जिले में बुढ़वामंगल के अवसर पर श्रद्धालु भक्तगणों ने विभिन्न हनुमान मंदिर पर संकट मोचन हनुमान की पूजा , अर्चना व आराधना की है। सुबह से ही संकट मोचन हनुमान की पूजा कर प्रसाद बांटने का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर रात तक चलता रहा। इसके अलावा विभिन्न मंदिरों पर भंडारों का भी आयोजन हुआ। वहीं विभिन्न हनुमान मंदिरों पर भजन कीर्तन का भी आयोजन हुआ , जिसमें श्रद्धालु भक्तगण झूमते नजर आये।
बुढ़वामंगल के अवसर पर जनपद में परंपरागत तरीके से बुढ़वामंगल का उत्सव मनाया गया इस दौरान मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया श्रद्धालु भक्तजनों ने संकट मोचन हनुमान मंदिरों पर पहुंचकर कलयुग के सच्चे देवता हनुमान जी की पूजा अर्चना एवं आराधना के साथ चोला चढ़ाया , तथा प्रसाद का वितरण किया। औरैया के गुमटी मोहाल स्थित संकट मोचन मंदिर , महावीर गंज स्थित कामतानाथ पंचमुखी हनुमान मंदिर व प्राचीन बड़े हनुमान मंदिर , जालौन रोड स्थित हनुमान देवस्थान व मोहल्ला बनारसीदास स्थित हनुमान मंदिर व सत्ती तालाब के सामने स्थित संकट हरण मंदिर के अलावा खरका स्थित हनुमान मंदिर तथा पढ़ीन स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों पर हनुमान जी की पूजा अर्चना करते हुए श्रद्धालु भक्तगण होने मिन्नतें मांगी। इसके साथ ही हनुमान मंदिर बनारसीदास , महावीर गंज पंचमुखी हनुमान मंदिर के अलावा कई मंदिरों पर भंडारों का भी आयोजन किया गया , जिसका श्रद्धालु भक्तगणों ने प्रसाद छका। इसके अलावा जनपद के कई हनुमान मंदिरों पर भजन कीर्तन का भी आयोजन हुआ , जिसमें श्रद्धालु भक्तगणों ने जमकर लुफ्त उठाया। संकट मोचन मंदिर के पुजारी मुन्ना लाल चतुर्वेदी , वैभव शुक्ला , अंकुर शुक्ला के अलावा कमेटी के पदाधिकारी एवं महावीर गंज स्थित बड़े प्राचीन मंदिर पर पुजारी पंडित योगेश दीक्षित , सेवादार सत्य प्रकाश गुप्ता , लकी गुप्ता , अर्पित गुप्ता व मीनू बाजपेई व्यवस्था को संभाले हुए थे। जनपद के कस्बा दिबियापुर , कंचौसी , सहायल , सहार , वेला , एरवाकटरा , बिधूना , रुरुगंज ,नेविलगंज ,अछल्दा , फफूंद , अजीतमल , बाबरपुर , अटसू , मुरादगंज व अयाना के अलावा ग्रामीणांचलों में भी बुढ़वामंगल के अवसर पर संकट मोचन हनुमान की पूजा अर्चना एवं भजन कीर्तन होने के समाचार प्राप्त हुए हैं।

More Stories
अयोध्या४अप्रैल२६ * एडीजी ने रौनाही थाने का किया निरीक्षण सम्बंधित हर पहलुओं को बारीकी से जांचा परखा
अयोध्या ४ अप्रैल २६ * बुर्का पहनकर लूटने वाली हिंदू महिला की पहली तस्वीरः ज्वेलरी लूटकर प्रेमी के साथ अयोध्या से भागना चाहती थी, बहन बोली-जिद्दी और मनबढ़ थी
देहरादून४ अप्रैल २६ * रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड में शामिल संदिग्ध और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई।