औरैया 14 अगस्त *विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर अज्ञात शहीदों को किया नमन*
*औरैया 14 अगस्त 2022-* विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर मां.राज्य मंत्री नगर विकास शहरी समग्र विकास नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन उ.प्र.शासन राकेश कुमार राठौर , गुरु’ ने तहसील स्थित शहीद स्मारक पर ज्ञात अज्ञात शहीदों को नमन किया। उक्त के उपरांत मौन जुलूस निकाला गया जो तहसील प्रांगण से शहीद पार्क तक निकाल कर भारत माता की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित किया गया तथा सभी शहीदों की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर तहसील सभागार में विभाजन विभीषिका में अपनों से विछड़ने वालों को सम्मानित किया गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। उक्त अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, भाजपा जिला प्रभारी प्रमोद अग्रहरी, जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक चारू निगम, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह,अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान, उप जिलाधिकारी सदर मनोज कुमार सिंह सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी व आमजन उपस्थित रहे।
More Stories
मुजफ्फरनगर 6 अक्टूबर 26*शादी की खुशियां मातम में बदलीं, ट्रक की टक्कर से भीम आर्मी कार्यकर्ता शुभम बावरा की मौत,,
वाराणसी 6 अक्टूबर 26*जनता के सहयोग से बड़ागांव पुलिस ने छिनैती करने वाले एक शातिर बदमाश को पकड़ा,
नई दिल्ली 6 अक्टूबर 26*मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन, राहुल व प्रियंका को हिरासत में लिया गया*