*पंचायत सचिव ने एक व्यक्ति के साथ जातिसूचक शब्दों का किया प्रयोग*
*औरैया।* गांव कुंवरदेपुर निवासी अयोध्या प्रसाद ने पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर जोन को डाक द्वारा भेजे शिकायती पत्र में बताया कि उसकी मां का निधन हो गया था। जिस पर उसे अपने नाम विरासत दर्ज करानी थी। इसके लिए वह 22 जनवरी को अपने क्षेत्र के सचिव के पास पहुंचा। आरोप है कि जहां मृतक प्रमाण पत्र बनवाने की बात कहने पर सचिव ने कौन जाति के हो, कहां से आए हो, ऐसे प्रमाण पत्र नहीं बनता है ऐसा कहकर सवाल पर सवाल दागने शुरू कर दिए। पीडि़त ने बताया कि हालांकि बाद में सचिव ने उसे एक चालान फार्म दिया। जिससे उसने बैंक में निर्धारित फीस जमा कर दी। पीडि़त ने बताया कि इसके बाद जब वह फिर सचिव के पास पहुंचा तो उसे जाति सूचक शब्दों से अपमानित कर हड़का दिया कहा कि जूता बाहर उतारकर अंदर आना। पीडि़त ने बताया कि सचिव के बार-बार जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने को लेकर उसने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपी सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बावजूद इसके आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। पीडि़त ने पुलिस उप महानिरीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।

More Stories
मथुरा 5 अप्रैल 26* “MISSION SHAKTI”* फैज़ 5.0 के तहत जिले के सभी तहसीलों में महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*
मथुरा 5 अप्रैल 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
नई दिल्ली 5 अप्रैल 26*DCC ने मेडिकल स्टोरों में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य करने का प्रस्ताव मंजूर किया है।