औरैया 12 नवंबर *चोरों ने तीन घरों के तोड़े ताले समेट ले गये नकदी व आभूषण*
*एक घर से नकदी व जेवरात समेत पांच लाख की चोरी, लोगों ने पुलिस गश्त पर उठाए सवाल*
*अछल्दा,औरैया।* जिले के अछल्दा कस्बे के घसारा रोड पर चोरों ने बीती रात 300 मीटर की दूरी पर तीन घरों के ताले चटका दिए। दो जगह गोदाम व मकान में चोरी करने में चोर असफल रहे जबकि बबली किन्नर का घर खाली देख चोर अंदर घुस गए और नकदी जेवरात समेत पांच लाख का माल समेट ले गए। सुबह जब बबली किन्नर आई तो ताला टूटा और सामान बिखरा देखा।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। घटना से मोहल्ले के लोगों ने आक्रोश जताते हुए पुलिस गश्त पर भी सवाल उठाए हैं।घसारा रोड पर किराए पर रहने वाली बबली किन्नर ने बताया कि कल दो शादियां थी जिस पर वह घर पर ताला लगाकर संगीता व नैना के साथ बारात उठाने गई थी। सुबह आई तो देखा ताला टूटा था और सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी से दो लाख नकद व करीब तीन लाख के जेवरात गायब थे। जब उसने शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। रात में ही कुछ दूरी पर रहने वाले लाइक सिंह व जगदीश के यहां भी चोरों ने ताला तोड़ा था लेकिन वहां चोरी करने में चोर असफल रहे। मोहल्ले के लोगों ने घटना पर आक्रोश जताया और कहा कि सर्दी शुरू होते ही चोरी की घटनाएं बढ़ रही है और पुलिस गश्त करने की जगह कमरों ने घुसी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और जल्द खुलासा करने की बात कही। बबली किन्नर ने घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी है। चोरी की घटना से बौखलाए अछल्दा थाना प्रभारी ललित कुमार ने पत्रकारों के साथ अभद्रता की। जिले भर के पत्रकारों में रोष। पहले भी विवाद में रहे है थाना प्रभारी।

More Stories
नैनीताल19जून 26*लालकुआँ में चोरों के हौसले बुलंद: मोटरसाइकिल के बाद अब ‘दूध चोर’ सक्रिय, कोतवाली के सामने से क्रेट्स ले उड़ा चोर
कानपुर नगर19जून26*इस समय भयंकर कड़ी धूप।के यातायात पुलिस जाम लगने के भय से कर रही मुस्तैद ड्यूटी
मथुरा 19 जून 26* 01 अभियुक्त को 01 अवैध तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ किया गया गिरफ्तार ।*