औरैया 11 फरवरी 2023*ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के कार्यक्रम के तहत जनपद के दिबियापुरमें डीएम के नेतृत्व में निकाली गई रैली।
उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बढ़ाए जाने के लिए 10 फरवरी से 12 फरवरी 2023 तक आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के कार्यक्रम के तहत जनपद के दिबियापुर स्थित राघव पेट्रोल पम्प से उद्यमियों,जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक सहित जनपदीय अधिकारियों द्वारा प्रचार वाहन के साथ पूरे नगर में रोड शो रैली निकाली गई। जो पेट्रोल पंप रोड से होते हुए दिबियापुर चौराहा, नहर बाजार ,बेला रोड से होते हुए स्टेशन रोड ,रेलवे ओवरब्रिज से पैदल भ्रमण कर दिबियापुर थाने पर समाप्त हुई। रोड शो में जनपद के कई उद्यमियों द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया। जिलाधिकारी ने समस्त उद्यमियों को संबोधित किया कि जनपद के विकास के लिए अलग-अलग प्रत्येक क्षेत्र में अपनी आर्थिक क्षमता के आधार पर निवेश करें। उन्होंने बताया कि इस समिति के अंतर्गत अभी तक 2135 करोड़ रुपए के प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं, जिसकी सीमा अभी और बढ़ने की संभावना है। उन्होंने उद्यमियो से आह्वान किया कि इस समिति के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी ने सभी उद्यमियों को साथ लेकर चलने का वादा किया है, अगर किसी भी प्रकार की कोई परेशानी है तो अवगत करा सकते हैं।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चारु निगम, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र पाल सिंह,उपजिलाधिकारी औरैया मनोज कुमार सिंह,उपजिलाधिकारी बिधूना लवगीत कौर,उपजिलाधिकारी अजीतमल अखिलेश कुमार ,जिला उपायुक्त उद्योग उत्कर्ष चंद्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

More Stories
मथुरा 10 जून 26* 03 गौ तस्करो को 06 गौवंश ,तस्करी में प्रयुक्त वाहन पिकअप RJ14GT3425 के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
हरदोई10जून26*सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, वैगनआर की टक्कर से गई जान
रीवा10जून26*तीन गोलियां खाकर भी लश्कर आतंकी को मार गिराया: रीवा के CRPF जवान संजय तिवारी का शौर्य चक्र के बाद भव्य स्वागत*