औरैया 11 जनवरी *शॉर्ट सर्किट से आग लगने पर मजदूर के घर पहुंचे पूर्व सांसद दी सांत्वना*
*औरैया।* बीते सोमवार की देर शाम सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर इंगुठिया में एक मजदूर का घर शॉर्ट सर्किट के चलते जलकर पूरी तरह तबाह हो गया। जानकारी मिलने पर पूर्व सांसद/विधायक प्रदीप यादव एवं समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अवधेश भदौरिया पीड़ित मजदूर के घर पहुंचे और उन्हें सांत्वना दी। साथ ही उन्होंने मजदूर की मदद के लिए प्रशासन ने बात करने की बात भी कही।
बता दें कि सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर इंगुठिया निवासी इन्द्रपाल पुत्र पंचमलाल मेहनत मजदूरी करके अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करता है। बीते सोमवार की देर शाम वह खेतों पर था, तथा घर के अन्य परिजन घर के पास ही स्थित बाढ़े में पशुओं की चारा पानी कर रहे थे। इसी दौरान उनके घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। ग्रामीणों ने आग देखकर उसे बुझाने की कोशिश की। लेकिन आग पर काबू न पाने पर उन्होंने मकान मालिक इन्द्रपाल और फायर बिग्रेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी व मकान मालिक वहां पहुंचे। काफी देर बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन तब तक मजदूर का घर पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। आग से जहां उसका घर जलकर गिर गया, तो वहीं घर में रखे फर्नीचर, विद्युत उपकरण, कपड़े, राशन व कुछ नगदी समेंत सारा सामान जलकर खाक हो गया। सूचना पर ग्राम प्रधान और सम्बन्धित लेखपाल भी पहुंचे और मौका मुआयना किया। वहीं मंगलवार को समाजवादी पार्टी में पूर्व सांसद विधायक प्रदीप यादव व सपा जिला उपाध्यक्ष अवधेश भदौरिया के साथ पीड़ित मजदूर के यहां पहुंचे और उसे सांत्वना दी। साथ ही उन्होंने प्रशासन से मदद दिलाने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान खुशीराम निषाद, राम शंकर निषाद व रविन्द्र पाल आदि लोग भी साथ रहे।

More Stories
गोरखपुर 27 मार्च 26* मुख्यमंत्री को भेट किया गया खास नायाब तोहफा
मिर्ज़ापुर 27 मार्च 26*किसान भाई अपनी फसलों की कटाई कराकर सुरक्षित स्थानों पर पहुचाँ दे
कौशाम्बी 27 मार्च 26*हाईवे पर खड़े ट्राला से टकराई पिकअप, 8 श्रद्धालुओं की मौत