औरैया 11 अगस्त *नहर में मिला अधेड़ का गला हुआ शव , शिनाख्त नहीं हो सकी*
*औरैया।* फफूंँद के चौकी क्षेत्र के गांव कन्हों के पास में नहर में ग्रामीणों ने एक व्यक्ति का शव देखा। शव नहर में इटावा की तरफ से बहकर आरहा था। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर मॉर्चरी में भेज दिया है।
चौकी क्षेत्र के गांव कन्हों के समीप से निकली निचली गंग नहर में कन्हों गांव के समीप 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव गुरुवार की सुबह खेतो पर जा रहे ग्रामीणों ने नहर में शव उतराता देखा। शव मिलने की सूचना मिलते ही थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस पर मोर्चरी में रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त करने के प्रयास में जुटी है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राकेश शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक शव गला हुआ है। 50 साल उम्र प्रतित हो रही है। इटावा की तरफ से बहकर आया है। फिलहाल शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।

More Stories
पंजाब २३ जून २०२६ * नाबालिग लड़की प्रेमी संग फरार, पुलिस से शहर के एमसी व लोगों ने लड़की को बरामद करने की मांग की
पंजाब २३ जून २०२६ * विपन शर्मा की धर्मपत्नी स्नेहलता शर्मा ने पार्षद बनने के बाद दुर्गा मंदिर में हल्वे व चने का लंगर लगाया
अयोध्या२३ जून २०२६ * अयोध्या पहुंचीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता ने राम मंदिर में कथित दान घोटाले को लेकर सरकार और राम मंदिर ट्रस्ट पर गंभीर सवाल उठाए।