औरैया 10 सितंबर *केंद्रीय मंत्री व प्रदेश मंत्री का आगमन 11 को*
*जनपद भ्रमण के साथ ही स्थानीय गोपाल वाटिका में किया जाएगा स्वागत सम्मान*
*औरैया।* भारत सरकार के लघु व मध्यम उद्यम मंत्रालय के राज्यमंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि राज्य मंत्री का जनपद भ्रमण कार्यक्रम शनिवार को निर्धारित है। जनपद भ्रमण के साथ ही विभिन्न स्थानों के अलावा उपरोक्त मंत्रीगणों का स्थानीय गोपाल वाटिका में श्री गोपाल सेवा संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। कार्यक्रम समापन के उपरांत वह जनपद जालौन के लिए प्रस्थान करेंगे।
भारत सरकार के लघु व मध्यम उद्यम मंत्रालय के राज्यमंत्री माननीय भानु प्रताप सिंह वर्मा एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि राज्य मंत्री माननीय लाखन सिंह राजपूत 11 सितंबर शनिवार को जनपद इटावा से चलकर औरैया आएंगे। औरैया जनपद में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। इसके साथ ही उनका सम्मान भी किया जाएगा। शाम करीब पौने 5 बजे वह स्थानीय गोपाल वाटिका में सम्मान समारोह में पहुंचेंगे। जहां पर उनका श्री गोपाल सेवा संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत समारोह पूर्वक किया जाएगा। कार्यक्रम समापन के उपरांत केंद्रीय मंत्री जनपद जालौन के लिए प्रस्थान करेंगे। उपरोक्त जानकारी श्री गोपाल सेवा संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष रमन पोरवाल व प्रदेश महामंत्री गौरव पोरवाल एवं आयोजक मधुर पोरवाल ने दी है। स्वागत समारोह संस्थान के नगर अध्यक्ष श्यामू अवस्थी के द्वारा सुनिश्चित किया गया है। उपरोक्त पदाधिकारियों ने संस्थान के पदाधिकारियों एवं पत्रकार बंधुओं से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाए जाने के लिए पुरजोर अपील की है।

More Stories
लखीमपुर खीरी15जून26*पलिया विधायक रोमी साहनी के समर्थन में उनके आवास पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पहुंचे
कानपुर नगर15जून26*हेड कांस्टेबल से सब-इंस्पेक्टर पद पर प्रमोशन होने पर प्रभारी निरीक्षक ने स्टार लगाकर सम्मानित किया
नई दिल्ली15 जून 2026 : यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की टॉप 15 खबरें