February 18, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 10 अक्टूबर *व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने की पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक*

औरैया 10 अक्टूबर *व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने की पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक*

औरैया 10 अक्टूबर *व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने की पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक*

*औरैया।* शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। चोर बेखौफ होकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं। जो पुलिस प्रशासन की पेट्रोलिंग एवं रात्रि गश्त पर सवालिया निशान लगा रही है। बढ़ रही चोरी की वारदातों को लेकर शहर के दुकानदारों में चोरी का भय बना रहता है। इसी के चलते रविवार की रात चोरों ने दो दुकानों में चोरी को घर की घटना को अंजाम दिया। जबकि दो दुकानों में चोरी करने में असफल रही। इसी बात को लेकर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश उर्फ बबलू बाजपेई एवं वृजेंद्र गुप्ता उर्फ गुड्डू दादा एवं समाजसेवी अनूप गुप्ता ने हो रही चोरी की घटनाओं पर आक्रोश व्यक्त किया। इसी बात को लेकर व्यापारियों ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की है।
रविवार 9 अक्टूबर 2022 को रात्रि में शहर में विभिन्न स्थानों पर हुई चार चोरियों के संबंध में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बबलू वाजपेई ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। एवं पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े किये। उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बाजपेई ने कहा कि शहर में हो रही चोरी की घटनाओं को तत्काल प्रभाव से रोका जाए, अन्यथा की स्थिति में उद्योग व्यापार मंडल व्यापारियों का साथ देते हुए आंदोलनात्मक कदम उठाने को मजबूर होगा। जिस पर क्षेत्राधिकारी सदर औरैया ने भरोसा दिलाया कि जल्द से जल्द चोरी की घटनाओं का अनावरण किया जाएगा। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शहर के व्यस्ततम चौराहों एवं मुख्य बाजारों में भी पुलिस की व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किये। जिस पर सदर कोतवाल द्वारा संवेदनशील स्थानों पर पुलिसिंग व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने की बात कही गई। वार्ता के दौरान वरिष्ठ पदाधिकारी राम कुमार विश्नोई , देवेश शुक्ला , भानु राजपूत , अमर विश्नोई , दीपक पुरवार , रानू पांडे , मयंक शुक्ला, मंजुल पांडे सहित पीड़ित व्यापारी भी मौजूद रहे।

Taza Khabar