औरैया 09 मार्च *जनपद में एक और महाविद्यालय हुआ डिवार*
*औरैया।* जनपद में चलाई चल रही विश्वविद्यालय परीक्षा में बुधवार को विश्वविद्यालय द्वारा एक और महाविद्यालय पर तलवार चला दी गई है। जिला समन्वयक द्वारा 2 दिन पहले इस विद्यालय को डिवार किए जाने की संस्तुति की गई थी। इस प्रकार से जनपद में अभी तक चार महाविद्यालय डिवार किए जा चुके हैं। विश्वविद्यालय द्वारा जनपद की परीक्षाओं को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए जिला समन्वयक डॉ रवि कुमार के नेतृत्व में टीम लगाई गई है। जिसमें 2 दिन पहले बांके बिहारी महाविद्यालय खानपुर का निरीक्षण किया था। जिसमें कई अनियमितताएं पाई गई थी। जिला समन्वयक ने अपनी रिपोर्ट विश्वविद्यालय को भेज दी थी भेज दी थी। जिसके आधार पर आज बुधवार को उस महाविद्यालय को डिवार कर दिया गया। जिला समन्वयक ने बुधवार को राम कुमार भारती महाविद्यालय फफूंद व दिबियापुर स्थित राजरानी महाविद्यालय का निरीक्षण किया। यहां पर व्यवस्थाएं पूरी तौर से चाक-चौबंद दिखाई दी। राज रानी केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट मौजूद नहीं थे। वही कक्ष निरीक्षक का कार्य कर रहे शिक्षक विश्वविद्यालय द्वारा अनुमोदित नहीं थे। जिला समन्वयक के साथ डॉ योगेश दीक्षित वाह डॉक्टर प्रेम प्रकाश राजपूत साथ चल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर तिलक महाविद्यालय केंद्र पर चल रही परीक्षा में दोपहर की पाली में जंतु विज्ञान की परीक्षा संपन्न हुई जिसमें 541 पंजीकृत छात्रों में 78 छात्र अनुपस्थित रहे।

More Stories
अयोध्या २७ फरवरी २६ * हाईवे पर कार-ट्रक की टक्कर, बड़ा हादसा टलाः इनायत नगर थाने के सामने हुई घटना, 4 लोग सुरक्षित।
मथुरा 27 फरवरी 26*थाना बलदेव पुलिस द्वारा अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस रखने वाले एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
वाराणसी२७ फरवरी २६ * शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर आरोप प्रत्यारोप का भयंकर दौर शुरू