औरैया 09 दिसम्बर *धान खरीद को लेकर हो रही धांधली मे किसान यूनियन के पदाधिकारी बैठे अनशन पर!
बिधूना(औरैया)- खबर औरैया जनपद के कस्बा बिधूना की मंडी समिति से है जहां धान खरीदारी मे चल रही धांधली को लेकर भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष के साथ कई पदाधिकारी व किसान अनशन पर बैठ गये है यूनियन जिला अध्यक्ष विपिन राजपूत ने 3 मांगों को लेकर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा था जिसमें धान खरीद में हो रही धांधली को रोकने की अपील की गई थी और किसानो के धान को सरकार के द्वारा तय की गयी राशि पर लिया जाए! और इस सत्र में जितनी भी धान की खरीद की गई है वह प्रकाशित की जाए, मंडी में धान बेचने आए छोटे किसानों का भी धान खरीदा जाए किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष विपिन राजपूत ने कहा जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं करते हैं उनका और किसानों का आमरण अनशन जारी रहेगा जिसमें यदि कोई हां नहीं होती है उसकी पूरी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी!
रिपोर्ट-अंकुर गुप्ता

More Stories
नई दिल्ली18अगस्त26*दिल्ली में CPI की महत्वपूर्ण बैठक, 1 सितंबर की विशाल रैली को लेकर हुई चर्चा
कानपुर देहात 18 अगस्त 2026*जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम मे खण्ड शिक्षा अधिकारियों और जिला समन्वयक ने बच्चों के साथ किया मध्यान्ह भोजन।*
कानपुर देहात18 अगस्त 2026**जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में की जनसुनवाई*