औरैया 09 दिसम्बर *अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर की लाखों की चोरी*
*फफूंद,औरैया।* थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात्रि आज्ञात चोरो ने एक घर मे जीने के रास्ते से कमरे में घुस कर सेफ का ताला तोड़कर उसमे रखे लाखो रुपये के जेवरात पार कर दिए। सुबह गृह स्वामी के जागने पर चोरी का पता चला गृहस्वामी ने आज्ञात चोरो के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव सल्लाहपुर निवासी अर्जुन सिह यादव पुत्र राम गोपाल यादव ने बताया कि गुरुवार की रात्रि में खाना खा कर कमरे में सो गये थे। तथा हमारे परिवार भी हमारे पास ही सो रहे थे। तभी रात्रि में किसी समय आज्ञात चोर जीने के रास्ते से घर मे घुस आए और घर के कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखी सेफ का ताला कटर से तोड़कर उसमे रखे एक सेने की चेन, दो अंगूठी, चार जोड़ी चांदी की पायल, एक हार चोरी करके भाग गये। सुबह बहु रीना देवी जब कमरे की सफाई करने के लिए कमरे की तरफ गई तो घटना की जानकारी हुई। बहु ने कमरे में बिखरा समान देख कर चिल्लाने लगी।चिल्लाने की अबाज सुनकर परिवार के लोग आ गये। तो देखा कि कमरे का समान बिखरा पड़ा है। घटना की सूचना गृहस्वामी ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने जांच पड़ताल की।इस सम्बंध में थानाध्यक्ष जितेंद्र सिह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

More Stories
अयोध्या४अप्रैल२६ * एडीजी ने रौनाही थाने का किया निरीक्षण सम्बंधित हर पहलुओं को बारीकी से जांचा परखा
अयोध्या ४ अप्रैल २६ * बुर्का पहनकर लूटने वाली हिंदू महिला की पहली तस्वीरः ज्वेलरी लूटकर प्रेमी के साथ अयोध्या से भागना चाहती थी, बहन बोली-जिद्दी और मनबढ़ थी
देहरादून४ अप्रैल २६ * रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड में शामिल संदिग्ध और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई।