औरैया 08 सितम्बर *श्री गणेश सेवा समिति के द्वारा आयोजित जागरण झांकी का आयोजन हुआ*
*फफूंँद,औरैया।* श्री गणेश सेवा समिति के तत्वाधान में फफूंद नगर के मोहल्ला होमगंज में गल्ला मण्डी में विशाल जागरण झांकी का आयोजन किया गया। जिसमें पूरी रात्रि सुंदर सुंदर झाँकियाँ देख भक्त झूमते रहे।बुधवार की रात्रि को फफूंँद नगर के होमगंज मोहल्ला में स्थित गल्ला मण्डी में श्री गणेश सेवा समिति के द्वारा आयोजित जागरण झांकी का आयोजन किया गया। गौरव गोस्वामी एटा से आये जागरण मंडली के कलाकारों ने अपने भक्ति गीतों व आकर्षक झांकी प्रस्तुत कर सबको झूमने पर विवश कर दिया। कलाकारों के द्वारा मां काली,कृष्ण राधा और शिव-पार्वती, सुदामा-कृष्ण, शिव तांडव, हनुमानजी की झांकी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के मुख्य रूप से हरीशचंद्र वर्मा,भरतलाल स्वर्णकार, रामजी दुबे, अनुपम वर्मा, रामजी सोनी, आशीष पोरवाल, श्यामू गुप्ता, आनन्द कुमार गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, उमेश अवस्थी, नवीन तिवारी, मुकेश वर्मा, श्यामजी वर्मा, प्रबल शर्मा का सहियोग रहा।

More Stories
इटावा17अगस्त26*इटावा में मां-बेटी का डबल मर्डर, गला काटकर उतारा मौत के घाट, इलाके में सनसनी*
कानपुर नगर17अगस्त26*काकादेव थाना अंतर्गत शास्त्री नगर चौंकी क्षेत्र विजय नगर में मकान निर्माण विवाद पर चले ईट पत्थर*
उज्जैन17अगस्त26*वर्ष में सिर्फ आज एक दिन के लिए खुलता है नागचंद्रेश्वर मंदिर, नागपंचमी पर उमड़ता है आस्था का सैलाब*