औरैया 08 सितंबर *नोटिस मिलने से चिंतित कृषक फांसी के फंदे पर झूला*
*बिधूना,औरैया।* सलेमपुर निवासी कृषक द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से लिए गए ऋण की आर्थिक तंगी के चलते अदायगी न कर पाने और बैंक से वसूली का नोटिस मिलने से चिंतित होकर उसने पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर निवासी लगभग 40 वर्षीय सुखराम पुत्र सुरजन सिंह सेंट्रल बैंक शाखा अछल्दा से किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऋण लिया था। आर्थिक तंगी के चलते हुए ऋण अदा नहीं कर सका। इसी के चलते 6 सितंबर 2021 को बैंक द्वारा उसे वसूली का नोटिस दिया गया। जिससे परेशान होकर उसने गांव के बाहर खेत पर खड़े नीम के पेड़ पर फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया है , वहीं सूचना पर पहुंचे अछल्दा थाना प्रभारी तारिक खाँन ने कृषक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी। मृतक कृषक के पुत्र योगेंद्र सिंह ने बताया है कि उसके पिता बैंक के नोटिस आने के बाद से अधिक परेशान थे।

More Stories
सुल्तानपुर ४ अप्रैल २६ * जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस जयसिंहपुर तहसील में सुनीं जन-समस्याएं
नई दिल्ली ४ अप्रैल २६ * नई दिल्ली में “अयोध्या पर्व” का भव्य आगाज, संस्कृति और लोक परंपरा की झलक
अयोध्या४अप्रैल२६ * एडीजी ने रौनाही थाने का किया निरीक्षण सम्बंधित हर पहलुओं को बारीकी से जांचा परखा