औरैया 08 मई 24*जन्मोत्सव पर याद किए गए पंडित श्याम बिहारी मिश्रा
फोटो=
औरैया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार
मंडल के पदाधिकारियों ने व्यापारी नेता रहे स्वर्गीय पंडित श्याम बिहारी मिश्रा का
भावपूर्ण स्मरण कर जन्मोत्सव मनाया। उन्होंने कहा
कि स्वर्गीय मिश्रा व्यापारियों के मसीहा
थे, उन्होंने जीवन भर व्यापारियों की
बेहतरी के लिए संघर्ष किया। व्यापारियों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
बुधवार को होमगंज स्थित व्यापारी एकत्र होकर आयोजित पंडित श्याम बिहारी मिश्रा का जन्मोंत्सव मनाया और आने जाने वाले राहगीरों को शरबत वितरित किया।
जिला अध्यक्ष राजेश उर्फ बबलू बाजपेई ने कहा कि स्वर्गीय श्याम बिहारी मिश्रा
व्यापारियों के मसीहा थे। उन्होंने उस समय व्यापार मंडल की नींव रखी जिस समय इंस्पेक्टर राज जोरों पर था। उन्होंने व्यापारियों के हकों की लड़ाई के लिए देश भर के व्यापारियों को एकजुट किया और इंस्पेक्टर राज को समाप्त करने में
महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। आज उनके
पदचिह्नों पर चलकर व्यापारियों के हितों
की रक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय मिश्रा के जन्मदिन आठ मई को व्यापारी दिवस घोषित किया जाए। इस दौरान स्वतंत्र अग्रवाल, सतीश वर्मा, अमर बिश्नोई, मयंक शुक्ला, रमन मिश्रा, रितेश गुप्ता, रानू पांडे, सक्षम गुप्ता, आरती नंदन तिवारी, समरान नसीम, गोल्डी सरदार, मंजीत सरदार, माधव मराठा, रामू गुप्ता, दीपक पुरवार, अनिल दुबे, मनीष अग्रवाल, छुनना श्रीवास्तव, गोविंद पाठक, मनीष गुप्ता,रमन मिश्रा, हीरा वर्मा,संजीव वर्मा आदि दो दर्जन व्यापारी मौजूद रहे।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नई दिल्ली3अगस्त26*यौन शोषण मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह को बरी किया..!!*
लखनऊ3अगस्त26*डीपीसी में देरी से लेखपाल नाराज, पांच अगस्त से आंदोलन का किया एलान*
अयोध्या3अगस्त26*पवित्र सावन माह के पहले सोमवार पर अयोध्या में शिवभक्ति का उत्साह चरम पर।