औरैया 07 दिसम्बर *कंचौसी के नाम से भुनियापुर मे चल रहा धान खरीद केंद्र*
*खरीद के नाम पर खानापूर्ति अधिकारी अंजान*
*कंचौसी,औरैया।* किसानो की सरकारी रेट से धान खरीदने और उन्हे उचित मूल्य प्राप्त हो यह कंचौसी व उसके आसपास के किसानो के लिए केवल सपना मात्र है हर साल की तरह जब कंचौसी मे धान खरीद केंद्र नही खोला गया तब सैकड़ो किसानो ने जिले के अधिकारियो से इसे शीघ्र चालू करने की मांग की तो उसके उलट कस्बे से 6 किलोमीटर दूर औरैया व कानपुर देहात की सीमा के पास अरिंद नदी के किनारे बसे गांव भुनियापुर ब्लाक सहार के निजी घर मे यू पी एस एस सरकारी संस्था का केन्द्र कंचौसी लिखे बैनर से चालू किया गया। जबकि बैनर में भुनियापुर कही नही लिखा दिखाई दे रहा है।जहा आने जाने के कोई सुगम रास्ता तक नही है, केन्द्र पर सन्नाटा पसरा है कुछ धान की बोरी लगी दिखाई दे रही हैं। पास मे खाली टैक्टर टाली व धान सफाई का पंखा खड़ा है। केन्द्र पर कुछ लोगो के साथ बात कर रहे केंद्र प्रभारी सत्यम गुप्ता ने बताया कि केंद्र अभी बीस नवंबर से चालू हुआ है। केवल चौदह सौ पचास कुंतल धान खरीद हुई है , जब कि लक्ष्य दस हजार कुंतल खरीदने का है। नजदीक केन्द्र न होने से किसान मायूस निराश होकर फुटकर खरीददारो को औने-पौने दामो पर धान बेचने को मजबूर हैं। जिससे किसान बड़ा घाटा उठाने को विवश है। इस सम्बंध मे जिला धान खरीद अधिकारी सुधांशु चतुर्वेदी से जानकारी की गई , तो उन्होंने पहले यही कहा कि भुनियापुर है कहां उसका वह पता कर शीघ्र निरीक्षण करेगे। जबकि बैनर पर लिखे अधिकारी प्रेमशंकर से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि धान खरीद न होने पर शीघ्र जांच की बात कही।

More Stories
अयोध्या १७ फ़रवरी २६ * अयोध्या में सड़कों का फिर होगा विस्तार और विकास…
कौशाम्बी 16 फ़रवरी 26*दो किसानों के घर में अचानक लगी आग ट्रैक्टर सहित तीन भैंस झुलसी*
अयोध्या 16 फ़रवरी 26*विधानसभा घेराव मामले मे कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट का सिलसिला शुरू