January 25, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 06 अगस्त *नेहरू युवा मंडल ने चलाया घर-घर तिरंगा अभियान*

औरैया 06 अगस्त *नेहरू युवा मंडल ने चलाया घर-घर तिरंगा अभियान*

औरैया 06 अगस्त *नेहरू युवा मंडल ने चलाया घर-घर तिरंगा अभियान*

*औरैया।* नेहरू युवा केंद्र भारत सरकार के तत्वाधान में घर-घर तिरंगा कार्यक्रम औरैया जनपद के ककोर गांव पंचायत घर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक गुड़िया कठेरिया की प्रतिनिधि चंद्रकांति मिश्रा भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष ने कहा भारत सरकार युवाओं को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम विभागों द्वारा संचालित कर रही है। युवा इसका फायदा उठाकर लाभ लें , उन्होंने कहा भारत वर्ष आजादी की 75वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव कार्यक्रम के द्वारा मना रहा है।
स्वतंत्र भारत में सांस लेने वाले हर व्यक्ति को जानकारी होनी चाहिए कि देश की आजादी कैसे मिली है। तमाम ज्ञात-अज्ञात शहीदों ने शहादत दी है, उसमें सरदार भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, तात्या टोपे , अब्दुल हमीद, रानी लक्ष्मीबाई , मंगल पांडे , झलकारी बाई व अवंती बाई सहित तमाम महिला पुरुष ने अपनी आहुति देकर हमें आजाद कराया है, जिससे हम आजाद भारत में सांस ले रहे हैं। अंग्रेजों की गुलामी से छुटकारा दिलाकर भारतीय संविधान में अपना जीवन यापन कर रहे हैं। इसी कड़ी में जिला समन्वयक अनवर वारसी ने कहा आजादी के अमृत महोत्सव की 75 वी वर्षगांठ मना कर युवा मंडल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत घर-घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम से युवाओं को ज्यादा से ज्यादा जोड़कर युवा अपनी प्रतिभा को निखार कर सराहनीय कार्य में जुड़े। नेहरू युवा केंद्र 75 युवा मंडलों का गठन करेगा , जो युवा मंडल निष्क्रिय हैं उन्हें सक्रिय करने के लिए वह मंडल का सहयोग करेंगे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व नायब तहसीलदार सुमित पाल , लेखाकार सर्वेश कुमार बाथम , नरेश अग्रवाल , दीपू यादव , विकास दीक्षित , बिंदेश्वरी , प्रतिभा , गौरव , जागृति मिश्रा , आयुष व रचना सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन योगाचार्य अनिल राजपूत जिला मीडिया प्रभारी भाजपा ने किया।

About The Author

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.