औरैया 05 सितंबर *सपा की बैठक में बूथ कमेटियों की हुई समीक्षा*
*बिधूना,औरैया।* समाजवादी पार्टी की रविवार को कस्बे में आयोजित मासिक बैठक में बूथ कमेटियों की समीक्षा किए जाने के साथ पार्टी संगठन की मजबूती व आगामी विधानसभा चुनाव पार्टी की सफलता के कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए गए।
बैठक को संबोधित करते हुए सपा नेता एवं पूर्व राज्यमंत्री विनोद यादव कक्का ने कहा कि भाजपा कि केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आम जनमानस तबाह है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बढी समस्याओं से परेशान जनमानस आगामी विधानसभा चुनाव में सपा की ओर आशा भरी निगाह से निहार रही है ऐसे में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वह गांव- गांव , घर- घर जाकर लोगों को अपने साथ जोड़ें। इस मौके पर वरिष्ठ सपा नेता रचना सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार महिला उत्पीड़न जैसी समस्याओं से आम जनता परेशान हैं। सबसे अधिक किसान मजदूर तबाह हैं इसी के चलते जनता आगामी विधानसभा चुनाव में सपा के पक्ष में एकजुट होती नजर आ रही है। पार्टी कार्यकर्ता पार्टी की मजबूती में जुटे।इस बैठक में सपा नेत्री रेखा वर्मा, दिनेश वर्मा , चेयरमैन अमित कुमार , अरविंद यादव , नरेश यादव , शिव नारायण यादव , धप्पी यादव आदि प्रमुख नेताओं के साथ भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
More Stories
बांदा 29 सितंबर 26* नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का संगठन ग्रामीण परम्परा विकास संस्थान ने किया स्वागत*
बांदा 30 सितंबर 26*जल संसाधन विभाग ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रोपे छायादार पौधे*
हरिद्वार 30 सितम्बर 26*में ‘वोट चोरी’ का बड़ा खेल: राहुल गांधी ने उजागर किया दिल्ली के बेला एस्टेट का सच,