औरैया 03 सितम्बर *गांव में फैली गंदगी, गलियों में भरा पानी ग्राम प्रधान की मनमानी*
*औरैया।* ब्लाक भाग्यनगर के ग्राम पंचायत सोधेमऊ का माजरा अमृतपुर मे सभी गाँव के लोग परेशान है चारों तरफ फैली गंदगी ग्राम प्रधान आंशु देवी पति दिनेश कुमार उर्फ (अप्पा) कहर जो अपनी मनमानी कर नहीं सुनते गाँव कि समस्या। एक तरफ मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत सड़कों का नहीं मिल सका लाभ , कीचड़ और बदबू के कारण लोगों का रहना मुश्किल, अनदेखी कर रहे अधिकारी मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत सभी क्षेत्रों में सड़क नाला तो बनाया जा रहा था। लेकिन जिला मुख्यालय से 13 किलोमीटर दूर ब्लाक भाग्यनगर के अंतर्गत सोधेमऊ पंचायत के अमृतपुर गांव में कई सालों से सड़कों का निर्माण कार्य नहीं कराया गया है। इस कारण गांव में रहने वाली लगभग 300 की आबादी को भारी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।
इस बारे में ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को कई बार अवगत कराया है लेकिन अभी तक रास्तों की सुध नहीं ली गई।जिस कारण ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति रोष पैदा हो रहा है। गांव में एक भी सड़क ऐसी नहीं है जिससे गांव से बाहर आसानी से निकला जा सके। उन्होंने बताया कि सड़कों का निर्माण कार्य नहीं होने से उनको हर कार्य करने में परेशानी आ रही है। जिला प्रशासन के साथ कई स्थानीय नेताओं से भी इस बारे में गुहार लगाई है लेकिन आज तक किसी ने भी गांव के रास्तों को सुध नहीं ली है। रास्तों में बहुत अधिक मात्रा में कीचड़ जमा हो रहा है। जिसके कारण गांव में हर समय बदबू बनी रहती है। अब मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। जिला उपायुक्त से गुहार लगाई है कि एक बार उनके गांव का मुआयना कर इस समस्या से छुटकारा दिलाया जाए। सड़क का निर्माण नही होने से गांव का विकास नही हो रहा है। एक तरफ सरकार डिजिटल होने का वादा करती है तो दूसरे जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर बह रहा पानी अमृतपुर गांव मे पानी की निकासी नालियों के अभाव मे गंदा पानी सड़क पर बहने से ग्रामीण को परेशानी होती है। कीचड़ व गंदगी से लोगों को काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ता है। समस्या लम्बे अरसे से बनी हुई है। इसके बावजूद ग्राम पंचायत ग्रामीणोंं को समस्या से निजात नहीं दिला पाई है। गांव की अधिकांश गली मोहल्लों मे नालियां नहीं है। कुछ गली मोहल्लों मे जो नालियां है। वह मानकों के तहत निर्मित नहीं होने से गंदा पानी भरा रहता है। इससे ग्रामीणो को बीमारी पनपने का अंदेशा बना हुआ है।

More Stories
उन्नाव18अगस्त26*संगीत महासंग्राम में मिलेगा प्रतिभाओं को भरपूर मौक़ा, सिंगिंग डांसिंग मॉडलिंग की होगी आजमाइश
मुगलसराय18अगस्त26*AICC पर्यवेक्षक श्री अली अहमद संगठन मजबूती की चर्चा हेतु मुगलसराय पहुँचे
प्रयागराज18अगस्त26*पीआरडी जवानों को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात, मानदेय बढ़कर ₹600 प्रतिदिन*