February 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 03 मार्च *कंचौसी रेलवे क्रासिंग पर लगा एक घण्टे जाम*

औरैया 03 मार्च *कंचौसी रेलवे क्रासिंग पर लगा एक घण्टे जाम*

औरैया 03 मार्च *कंचौसी रेलवे क्रासिंग पर लगा एक घण्टे जाम*

*कंचौसी,औरैया।* औरैया रसूलाबाद रोड पर स्थित कंचौसी पूर्वी रेलवे क्रासिग में लगे जाम में राहगीरों को एक घण्टे तक मशक्कत करनी पड़ी। बीआरएम मशीन ट्रैक मरम्मत का कार्य कर रही जिसके चलते रेलवे क्रासिंग खुल नही सकी, मरम्मत के चलते काशन पर ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, जिससे राहगीरों की परेशानी और बढ़ गई है, यहां से निकलने वाले लोगो को प्रतिदिन जाम की जाम का झाम झेलना पड़ता है। दिल्ली हावड़ा रूट दिनभर में सैकड़ों ट्रेनों का आवागमन रहता है।फाटक खुलने के बाद वाहनों के आड़े-तिरछे घुस जाने से घंटो जाम की स्थिति बन जाती है।गुरुवार को दो बजे फाटक बन्द होते ही वाहनों की लम्बी कतारें लगनी शुरू हो गयी थी। जब फाटक खुला तो वाहन निकालने की धमाचौकड़ी में ऐसा जाम लगा कि जो जहाँ वही फंसकर रह गया। वाहनों के आमने-सामने खड़े हो जाने के कारण वाहनो की लम्बी लाइनें लग गई, लगभग एक घंटे चले जाम में बाजार में खरीदारी करने आये ग्रामीण तो फंसे रहे,रेलवे कर्मचारियों धीरे धीरे राहगीरों को क्रासिंग से निकाला।

Taza Khabar