औरैया 03 दिसम्बर *सदर एसडीएम ने अचानक छापेमारी कर अवैध मछली शिकारी को पकड़ा*
*औरैया।* विकास खंड के ग्राम भदौरा में शुक्रवार को सदर उपजिलाधिकारी औरैया मनोज कुमार सिंह ने टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर अचानक जाकर छापेमारी कर अवैध मछली शिकारी को पकड़ लिया।जिसमें 11 नावें ,बड़े 3 व छोटे 4 बर्फ काटने की मशीन आदि बरामदी पप्पू पुत्र मन्नी निवासी भदौरा के घर के सामने व नदी के किनारे से की। छापेमारी से मछुआरों में हड़कंप मच गया । एसडीएम सदर की टीम में सदर तहसीलदार रणवीर सिंह , नायब तहसीलदार पवन चौहान, मत्स्य निरीक्षक उदयवीर सिंह, राम अधार मौजूद रहे। मालूम हो कि पिछले महीने अजीतमल तहसीलदार अभिनव वर्मा ने भी अयाना क्षेत्र की तरफ छापेमारी कर बड़ी मात्रा में मछली शिकार का सामान पकड़ा था।

More Stories
Lucknow 3 april 26*यूपी के एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरने वालों के लिए 1 अप्रैल 2026 सफर महंगा हो गया है।
वाराणसी ३ अप्रैल २६ * BHU में ब्राह्मण छात्र को जाति पूछकर थप्पड़ मारने के आरोप में पुलिस ने समाजवादी पार्टी छात्र सभा के अध्यक्ष हिमांशु यादव को गिरफ्तार किया है।
पूर्णिया बिहार 3 अप्रैल26 स्वच्छता की दिशा में बड़ा कदम: लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की शुरुआत