औरैया 02 नवम्बर *यमुना तट पर यमुना मैया की आरती के उपरांत हुआ दीपोत्सव कार्यक्रम*
*जिलाधिकारी ने यमुना मैया की पूजा अर्चना कर यमुना मैया की आरती की*
*डीएम यमुना तट पर दीपोत्सव कार्यक्रम प्रारंभ किया*
*औरैया।* आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जिला गंगा सुरक्षा समिति, औरैया व एक विचित्र पहल सेवा समिति द्वारा दीपावली (प्रकाश पर्व) के पावन अवसर पर आज दिनांक 2 नवंबर 2021 दिन मंगलवार को सायं 5 बजे यमुना तट पर स्थित राम झरोखा में दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीएम सुनील कुमार वर्मा ने यमुना मैया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आरती की, उसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा यमुना तट पर दीपोत्सव कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। दीपोत्सव कार्यक्रम में वन विभाग, औरैया के रेंजर मुन्नालाल व विभाग के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे, विचित्र पहल सेवा समिति के सदस्यों द्वारा करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र परम तेजस्वी सूर्यपुत्री यमुना मैया से अमन चैन व सुख समृद्धि हेतु मनोकामना कर धार्मिक आस्था व श्रद्धा का एक-एक दीपक प्रज्वलित कर यमुना मैया के चरणों में समर्पित किया, समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि लोग दीपावली पर अपने-अपने घरों को रोशनी के दियों से रोशन कर खुशी का उत्सव मना रहे हैं रहे हैं, जबकि जिला प्रशासन व समिति के सदस्यों द्वारा सत्य के अनूठे पावन स्थल को अपनी आस्था के दीपों द्वारा प्रकाश से परिपूर्ण किया गया, उसके उपरांत यमुना तट पर स्थित अंत्येष्टि स्थलों की प्रतिदिन सफाई करने वाले सफाई कर्मी रज्जन बाल्मीकि को दीपावली के पावन अवसर पर अंग वस्त्र, मिष्ठान व धनराशि भेंट की गई। दीपोत्सव कार्यक्रम में प्रमुख रुप से सभासद छैया त्रिपाठी, जूनियर शाखा अनमोल के अध्यक्ष गोपाल गुप्ता, सभासद पंकज मिश्रा, अर्पित दुबे एडवोकेट, जयराम सिंह, अभिषेक गोयल आदि सदस्य मौजूद रहे।

More Stories
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की सुनी समस्याएं*
सहारनपुर 23 फ़रवरी 26*ऑपरेशन सवेरा के चलते एक स्मेक तस्कर पर चिलकाना पुलिस का कडा एवम बड़ा प्रहार*
लखनऊ १७ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें.