औरैया 02 नवम्बर *दीपावली पर्व के दृष्टिगत डीएम ,एसपी ने नगर में पैदल गस्त*
*औरैया।* धनतेरस के अवसर पर त्योहारों के मद्देनजर मंगलवार को जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने शहर में भ्रमण कर पैदल मार्च करते हुए शांति व्यवस्था का जायजा लिया, तथा भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इसके अलावा अधिकारियों ने दीपावली त्यौहार हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में मनाये जाने का संदेश दिया है। धनतेरस मंगलवार को जिलाधिकारी औरैया सुनील कुमार वर्मा व पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक वर्मा द्वारा धनतेरश व दीपावली पर्व के दृष्टिगत शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था को अक्षुण्य बनाये रखने हेतु शहर के भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में भारी पुलिसबल के साथ भ्रमण किया गया तथा लोगों से संवाद कर आम जनमानस को सुरक्षा का अहसास दिलाया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर सुरेन्द्र नाथ यादव, कोतवाली प्रभारी संजय कुमार पाण्डेय व अन्य पुलिस बल मौजूद रहे।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*