March 19, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 02 अक्टूबर *महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की धूमधाम से मनाई गई जयंती*

औरैया 02 अक्टूबर *महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की धूमधाम से मनाई गई जयंती*

औरैया 02 अक्टूबर *महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की धूमधाम से मनाई गई जयंती*

*फफूँद,औरैया।* रविवार को प्राथमिक विद्यालय कोठीपुर में महात्मागांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री का जन्म धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान अमरेश पाण्डेय एडवोकेट के द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।वहीं प्रधान अमरेश पाण्डेय ने बताया कि भारत के सबसे महान नेता व स्वतंत्रता सेनानी मोहनदास करमचंद गांधी का जन्म 2अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। ब्रिटिश शासन से भारत की स्वतंत्रता के लिए सफल अभियान का नेतृत्व करने के लिए इन्होंने अहिंसक प्रतिरोध का इस्तेमाल किया है। 1890 में इंग्लैंड से वकील बनकर भारत लौटे और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के लिए अपना पूरा जीवन दे दिया। ब्रिटिशों के खिलाफ महात्मा गांधी ने कई आंदोलन किए, जिसमें चंपारण आंदोलन, खेड़ा आंदोलन, खिलाफत आंदोलन, नमक आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन मुख्य रूप से शामिल है।
विश्व में यह एकमात्र उदाहरण है कि गांधी जी के सत्याग्रह के समक्ष अंग्रेजों को भी झुकना पड़ा इसके साथ साथ लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को हुआ था, यह तो हम सब जानते है कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती का कार्यक्रम देश भर में बहुत ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। लेकिन 2 अक्टूबर का यह दिन हमारे देश के दो महापुरुषो को समर्पित है। इस दिन सिर्फ गांधी जी की ही नही लाल बहादुर शास्त्री जी की भी जंयती मनाई जाती है। इस दिन लोग गांधी जी के विचारों के साथ शास्त्री जी के देशप्रेम और त्याग को भी याद करते है।इस मौके पर प्रधानाध्यापक राकेश राजपूत, दीक्षा, राजेश दोहरे, अरूण कठेरिया, आंगनबाड़ी से प्रीति, प्रेम बेटी सहायिका,सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

About The Author

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.