उन्नाव3जनवरी 26*जिला अस्पताल में चाहे एक्सरे की व्यवस्था हो या फिर आंख के ऑपरेशन की, सभी व्यवस्थाएं लगभग ध्वस्त नजर आ रही है।*
*गरीब आंख बनवाने के लिए महीनों से अपने नंबर का इंतजार करते हैं और जब आंख का ऑपरेशन करने पहुंचते हैं तो जिम्मेदारों की तरफ से एक बयान दिया जाता है कि अभी लेंस ख़त्म हो गए हैं।*
*अब इस कड़ाके की ठंडी में लोग दूर दराज से आते हैं और उन्हें स्वास्थ्य सेवा नहीं मिलती है आखिर इसका जिम्मेदार कौन??*
*जब इस मामले पर सीएमएस से बात करो तो उनका कहना है की लेंस हमारे यहां से नहीं आते हैं उसके जिम्मेदार सीएमओ हैं। ??*
*अब सोचने वाली बात यह है कि एक दूसरे पर आरोप मढ़ने से क्या आम जनता को सुविधा मिल जाएगी।*
*मगर उच्च जिम्मेदार पूर्ण रूप से गांधारी बन चुके हैं।*
*उन्हें सिर्फ अपने से मतलब है जनता मरे तो मरे।*
*सोचने वाली बात यह है कि स्वास्थ्य में कोई भी सामग्री हो उसका आर्डर पहले से पहले लगता है..*
*सूत्रों के अनुसार उन्नाव स्वास्थ्य विभाग की खाओ कमाओ नीति और लापरवाह कार्यशैली के चलते आम जनता को उचित स्वास्थ्य व्यवस्था नहीं मिल पा रही, आपको बता दे जिला अस्पताल में ही स्थित आयुर्वेदिक और यूनानी दवाएं पिछले कई सालों से बजट के अभाव में नहीं आ पा रही है। जिसका प्रमुख कारण यह बताया जा रहा है कि उन दवाओं में जिम्मेदारों का कमीशन सेट नहीं हो पता है, इसलिए यह फाइलें टेबल पर ही धूल खाया करती है।*
*अब लेंस ख़त्म होने के कारण आम जनता को जो समस्या हो रही है इस पर जिम्मेदारों की तय होनी चाहिए जवाब देही???*
*वैसे भी सीएमएस सिर्फ खाना पूर्ति के लिए कुर्सी पर बैठे है और जिला अस्पताल तो सीएमएस की कुर्सी के बगल के बैठें साहब चला रहे है।*

More Stories
पूर्णिया बिहार 10 अप्रैल 26 *पूर्णिया में पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ : जिला पदाधिकारी ने की समन्वय बैठक*
पूर्णिया बिहार 10 अप्रैल26 मासिक अपराध समीक्षा: पुलिस अधीक्षक ने दिए आवश्यक निर्देश*
महोबा 10 अप्रैल 26*चरखारी व खरेला में नामित सदस्यों को दिलाई पद गोपनीयता की शपथ