लखीमपुर 3 जनवरी 26* पर्यावरण मित्र समूह की नई पहल ‘हरियाली मित्र सम्मान’ के तहत अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
लखीमपुर- पर्यावरण मित्र समूह की नई पहल ‘हरियाली मित्र सम्मान’ के तहत जयदेव नगर, युवराज दत्त महाविद्यालय के निकट निवासी सुमन त्यागी को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान नव वर्ष की पूर्व संध्या से शुरू किए गए उस अभियान के अंतर्गत दिया गया है, जिसमें अपने घर की छत, आंगन, किचन गार्डन या लॉन को हरा-भरा बनाने वाले पर्यावरण प्रेमी परिवारों को सम्मानित किया जा रहा है।
सुमन त्यागी एवं ऋषभ त्यागी ने बताया कि उनका पूरा परिवार—अर्चना त्यागी, देविष्ट त्यागी और वरेण्य त्यागी—सब्जियां, फूल, शोभाकार पौधे लगाकर तथा पक्षियों के लिए दाना-पानी और नीड़ उपलब्ध कराकर पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान दे रहा है।
इस अवसर पर पर्यावरण मित्र समूह के संयोजक विशाल सेठ, मीडिया प्रभारी राम मोहन गुप्त, प्रबंधन प्रमुख मयूरी नागर, कोर कमेटी सदस्य रश्मि महेंद्रा, कुमकुम गुप्ता, संजय गुप्ता सहित ऋषी नागर उपस्थित रहे।

More Stories
जयपुर26जुलाई26*तीज की उमंग और सौंदर्य से सजा ‘प्री-तीज फेस्टिवल एवं एलीट कनेक्ट 2026’
पूर्णिया बिहार 26 जुलाई26 *बनमनखी में 6 घंटे में खुला हत्या का राज! पत्नी समेत 5 गिरफ्तार, शव गड्ढे से बरामद* मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया
लखनऊ26जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*