उन्नाव25मई26*शासन द्वारा निःशुल्क तबला कार्यशाला का हुआ शुभारंभ,तबला वादन सीखने की दिखी जिज्ञासा
उन्नाव*संगीत नाटक अकादमी उत्तर प्रदेश, संस्कृति विभाग लखनऊ और स्थानीय संस्था इंडियन इवेंट सॉल्यूशन्स के संयुक्त तत्वावधान में कॉलेज रोड स्थित सी टेक बिल्डिंग में नाद प्रवाह के अंतर्गत ग्रीष्मकालीन निःशुल्क तबला कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। वरिष्ठ रंगकर्मी मोहम्मद सलीम अजीज़, पुलिस परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी डॉ आशीष श्रीवास्तव, कार्यशाला के समन्वयक मनीष सिंह सेंगर, संगीत गुरु विशाल यादव, सह समन्वयक राहुल कश्यप,द सोल ऑफ डांस अकादमी की डायरेक्टर कामना तोलानी और कोरियोग्राफर महेंद्र सिंह ने मां सरस्वती और गणपति महाराज की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ कराया। प्रशिक्षक विशाल यादव ने उपस्थित प्रतिभागियों को तबला संबंधी मूलभूत ज्ञान देने की शुरुआत की। समन्वयक मनीष सिंह सेंगर ने प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संरक्षण में संस्कृति विभाग द्वारा प्रदेश के हर जनपद में कला और संस्कृति संबंधी निःशुल्क ग्रीष्मकालीन कार्यशालाओं की जानकारी देते हुए, प्रतिभ सृजन करने वाली ऐसी कार्यशालाओं के आयोजन हेतु संस्कृति एवम पर्यटन विभाग के अपर मुख्य सचिव आई ए एस अमृत अभिजात, संगीत नाटक अकादमी की उपाध्यक्ष विभा सिंह व निदेशक डॉ शोभित कुमार नाहर के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर राजस्व लेखपाल यज्ञ प्रकाश दीक्षित, एडिटर शशांक तिवारी, छायाकार देवेश कुमार, रिदम आर्टिस्ट लव गुप्ता आदि सहित अभिभावकों ने उपस्थित होकर प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया।

More Stories
भागलपुर15जुलाई26*बिहार में 211 नए डिग्री कॉलेजों में पठन-पाठन कार्य का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ।
नई दिल्ली15जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे….* 👇
लखनऊ15जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*