उन्नाव15जून26*थाना बांगरमऊ पुलिस व एसओजी टीम उन्नाव की संयुक्त कार्यवाही में 01 लाख का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढ़ेर*
मोनू सिंह कुशवाहा की रिपोर्ट यूपीआजतक
उन्नाव*आज दिनांक 15.06.2026 को समय करीब 03.40 बजे थाना बांगरमऊ पुलिस व एसओजी टीम उन्नाव द्वारा बांगरमऊ थाना क्षेत्र में आगरा एक्सप्रेसवे हवाई पट्टी सर्विस रोड पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग में मामूर थे तभी मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि थाना बांगरमऊ पर पंजीकृत मु0अ0स0 168/2026 धारा 103(1),3(5) BNS व धारा 7 CLA ACT में वांछित अपराधी इसराइल उर्फ इजराइल पुत्र शकुर निवासी मो0 पूर्विया टोला कस्बा व थाना बांगरमऊ जनपद उन्नाव जिसके द्वारा दिनांक 09.06.2026 को बाबा मिलनदास की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी तथा जिसपर एक लाख का इनाम घोषित है वह अपने किसी साथी के इंतजार में ग्राम ताजपुर अंडरपास के पास खड़ा है यदि शीघ्रता की जाये तो उसे पकड़ा जा सकता है। सूचना पर एसओजी व थाना बांगरमऊ पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर इसराइल उर्फ इजराइल की घेराबन्दी करते हुये उसे आत्मसमर्पण हेतु कहा गया परन्तु उसके द्वारा आत्मसमर्पण ना करते हुये पुलिस टीम पर फायर कर दिया गया जिसमें एक गोली उप निरीक्षक न्यूटन कुमार सिंह के बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी तथा एक गोली एसओजी के आरक्षी विकास भदोरिया के हाथ में लगी जिससे उसे फायर आर्म इंजरी हो गई। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही में इसराइल उपरोक्त को गोली लगी है जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे पुलिस द्वारा तत्काल सीएचसी बांगरमऊ भेजा गया जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया है। मौके से पुलिस को एक अदद चाकू आला कत्ल, एक अदद तमंचा 315 बोर व दो खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुए है। पुलिस द्वारा मृतक बदमाश के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
*इनामिया बदमाश के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ के सन्दर्भ में श्री जय प्रकाश सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा दी गई बाइट-*

More Stories
मथुरा 15 जुलाई 26* ड्रग तस्कर की संपत्ति का फ्रीजिंग का अनुमोदन*
लखनऊ16जुलाई26*ढाई लाख में होने वाला था मासूम का सौदा, ऐन वक्त पर पुलिस ने किया भंडाफोड़
लखनऊ16जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*